मंदसौरमंदसौर जिला

श्री जांगड़ा पोरवाल समाज महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं व मनोरंजक खेलों का आयोजन

श्री जांगड़ा पोरवाल समाज महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं व मनोरंजक खेलों का आयोजन

मन्दसौर। श्री जांगड़ा पोरवाल समाज महिला मंडल मंदसौर द्वारा होली गोठ के अवसर पर आयोजित होली महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं व मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष कुसुम सेठिया ने कहा कि समाज में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक माध्यम है। समाज प्रतिभाओं को निखरने -संवरने के लिए एक मंच प्रदान करता है। अतः समाज की सभी प्रतिभाओं को ऐसे आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
प्रवक्ता प्रिया फरक्या ने बताया कि प्रथम दिवस सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता रखी गई जिसमें प्रथम पल्लवी फरक्या, द्वितीय सुनीता सेठिया, तृतीय नंदिनी रत्नावत व सांत्वना पुरस्कार रेखा गुप्ता, ज्योती काला, सरिता सेठिया, रेखा उदिया, संतोष मोदी ने प्राप्त किया।
द्वितीय दिवस लघु हास्य नाटिका में प्रथम शांति फरक्या, सुधा फरक्या, पल्लवी फरक्या, द्वितीय ज्योती काला, तृतीय आराध्य रत्नावत,अंश रत्नावत, अनन्य रत्नावत रहे।
तृतीय दिवस बच्चों की चेअर रेस में प्रथम शिवाय सेठिया, द्वितीय कृष्णा धनोतिया, तृतीय अंश रत्नावत व सांत्वना पुरस्कार अनमोल गुप्ता, रागिनी मांदलिया ने प्राप्त किए।
महिलाओं के लिए पास टू पास गेम रखा गया जिसमें प्रथम नंदिनी रत्नावत, द्वितीय अंतिमबाला पोरवाल, तृतीय प्रीति मांदलिया व सांत्वना पुरस्कार ममता घाटिया, मुन्नीबाई मुजावदिया, निर्मला सेठिया ने प्राप्त किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन सरिता सेठिया, आशा सेठिया, सुनीता सेठिया व निधि गुप्ता ने किया। आभार उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी महाजन ने माना।
इस अवसर पर सुनीता रत्नावत, संतोष गुप्ता, दीपिका गुप्ता, दीपिका पोरवाल, प्रीति सेठिया, ममता रत्नावत, सारिका रत्नावत, कल्पना रत्नावत, निर्मला मांदलिया, गीता धनोतिया, प्रीति गुप्ता,नीलु मुजावदिया, लीला मंडवारिया,इंदु फरक्या, संतोष फरक्या, माला मोदी, जागृति सेठिया, रानी रत्नावत, संगीता मांदलिया, शिल्पा सेठिया, पुष्पा गुप्ता, गायत्री गुप्ता, ममता मोदी, सीमा पोरवाल, संतोष मांदलिया, चंदा फरक्या, आशा घाटिया, संगीता मोदी,रानु गुप्ता, निधि मांदलिया, निकिता सेठिया, महीमा पोरवाल, मोनिका पोरवाल, प्रियंका गुप्ता,रानु सेठिया, सुमित्रा सेठिया,पुजा गुप्ता, प्रमिला संघवी, मनीषा पोरवाल, टीना गुप्ता, ममता फरक्या, ललिता फरक्या, रेखा मांदलिया, भावना मेहता,बरखा धनोतिया, निर्मला रत्नावत, रेखा पोरवाल,उषा रत्नावत, सरिता गुप्ता, ललिता सेठिया, संगीता फरक्या, पल्लवी मेहता के साथ समाज की कई महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}