मंत्री श्री डंग एवं सांसद श्री गुप्ता ने शामगढ़ में 13.17 करोड़ 88 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन किया

===========================
मंदसौर । नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग एवं सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने विकास यात्रा के दौरान शामगढ़ नगर परिषद में 13 करोड़ 17 लाख 88 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। 8 करोड़ 52 लाख से निर्मित होने वाले रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 1 करोड़ 66 लाख 59 हजार से निर्मित होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 1 करोड़ 66 लाख 59 हजार रुपए से निर्मित शामगढ़ नगर में खेल मैदान का लोकार्पण किया। 99 लाख 59 हजार से निर्मित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामगढ़ परिसर में बाउंड्री वाल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। 22 लाख 39 हजार से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 6 लाख 57 हजार से निर्मित अलौकिक गार्डन के पास बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। 4 लाख 15 हजार से निर्मित वार्ड 15 में पानी की टंकी परिसर में बाउंड्री वाल का लोकार्पण किया। इस दौरान श्री नानालाल अटोलिया, नगर परिषद शामगढ़ अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी , जनपद अध्यक्ष, नगर परिषद शामगढ़ के अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आमजन, पत्रकार मौजूद थे।
इस दौरान मंत्री श्री डंग द्वारा कहा गया कि सरकार ने हमेशा विकास के कार्य किए हैं और सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। विकास के कार्यों में किसी प्रकार की कमी आने नहीं दी जाएगी। आज पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शहर हो या गांव सभी दूर विकास के कार्य लगातार जारी हैं। विकास यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों को लाभ भी दिए जा रहे हैं। विकास यात्रा का एकमात्र उद्देश्य है, अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना। हर व्यक्ति शासन की योजनाओं के बारे में जाने।
सांसद श्री सुधीर गुप्ता द्वारा कहा गया कि शामगढ़ अंडर ब्रिज बनने की वजह से आसपास के 40 गांव को इसका लाभ मिलेगा। यह अंडर ब्रिज इन गांव के आर्थिक विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हमेशा आर्थिक विकास एवं आर्थिक उन्नति के कार्य करती हैं। आज पूरे विश्व में भारत की छवि अलग बनी हुई है। आज हम विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।