शामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राज्यसभा सांसद गुर्जर , विधायकडंग, जिला मंत्री सोनी ने मन की बात सामूहिक श्रवण किया
प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया
शामगढ़- देश और समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का मंडल भाजपा अध्यक्ष निवास (कुमकुम इंटरप्राइजेस) बूथ क्रमांक 215- 217 में कार्यकर्ताओं के साथ राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर , विधायक हरदीपसिंह डंग, जिला भाजपा मंत्री अर्जुन सोनी ने सामूहिक श्रवण किया तथा प्रधानमंत्री जी का अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया
साथ ही सभी उपस्थितजन को आगामी त्यौहारों में सिर्फ और सिर्फ स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदने और भारत की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने में सहभागी बनने का संकल्प दिलाया , इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया
उन्होंने कहा कि एक संकल्प लेकर आप अपने त्योहारों को और खास बना सकते हैं , अगर हम ठान लें कि इस बार त्योहार सिर्फ स्वदेशी चीजों से ही मनाएंगे, तो देखिएगा, हमारे उत्सव की रौनक कई गुना बढ़ जाएगी , ‘Vocal for Local’ को खरीदारी का मंत्र बना दीजिए , ठान लीजिए, हमेशा के लिए, जो देश में तैयार हुआ है, वही खरीदेंगे , जिसे देश के लोगों ने बनाया है, वही घर ले जाएंगे , जिसमें देश के किसी नागरिक की मेहनत है, उसी सामान का उपयोग करेंगे



