सुवासरामंदसौर जिला

असामाजिक तत्वों राक्षसों से लड़ने और परिवार का सुव्यवस्थित संचालन के लिए स्वस्थ सशक्त महिला का होना जरूरी -जिपं अध्यक्ष श्रीमती पाटीदार

जिपं अध्यक्ष श्रीमति पाटीदार ने स्वयं कि जांच करवा कर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार शिविर का शुभारंभ किया 

सुवासरा। तहसील क्षेत्र के गांव गुराडिया प्रताप में पोषण माह के शिविर के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार शिविर का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया। शिविर में मेडिकल ऑफिसर अजय पाटीदार सरपंच प्रतिनिधि सुभाष पाटीदार महिला बाल विकास सुपरवाइजर सुनिता आर्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीएचओ एएनएम व महिलाएं उपस्थित थी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पाटीदार ने सर्व प्रथम अपनी स्वयं कि जांच करवा कर शिविर का शुभारंभ किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्र प्रारंभ हो गई है। और हम सभी आदि शक्ति कि पूजा अर्चना करतें हैं। जिस आदि शक्ति कि हम पुजा भक्ति करते हैं। उस मातारानी के को सशक्त दिखाया गया है। यानि महिला सशक्त रहेगा तो कोई भी राक्षस असामाजिक तत्व हावी नहीं हो सकता है। तथा सशक्त नारी बनने और परिवार के सुव्यवस्थित रूप से संचालन में महिला का स्वस्थ होना जरूरी है। इसलिए समय पर नियमित आवश्यक भोजन आहार विटामिन लेना चाहिए।

शिविर में टीएचआर से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी प्रदर्शित की गई रंगोली के माध्यम से समझाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}