भारत माता पूजन के साथ जाबाली कप का सातवें दिन,चिकलाना, परवलिया टीम ने जीते मैच

भारत माता पूजन के साथ जाबाली कप का सातवें दिन,चिकलाना, परवलिया टीम ने जीते मैच
मंदसौर। नूतन स्टेडियम पर बुधवार को जोगणिया माता सेवा समिति एवं प्रवासी समुदाय घुमन्तु कार्य मालवा प्रांत के तत्वाधान में प्रान्त प्रमुख रवि प्रताप बुंदेला के मार्गदर्शन में आयोजित संभाग स्तरीय षष्ठम जबाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिवस भी उत्साहपूर्ण व उमंगभरा माहौळ रहा।इस कार्यक्रम के अतिथि के रूप में अलका अग्रवाल सक्षम मालवा प्रान्त पदाधिकारी, आदिम जाति कल्याण जिला संयोजक अंगूरबाला भगोरा,अनामिका जैन संचालक लावारिस विक्षिप्त महिला आश्रय व पुनर्वस केंद्र, भाजपा जिला मंत्री रानू भावसार,प्रीति जैन प्राचार्य नूतन स्कूल,साठिया समाज से रीना, सीता चिंकी, प्रसिद्ध भगवाताचार्य दशरथ भाईजी,देवीलाल धाकड़ पूर्व विधायक गरोठ, जवाहर लाल मंडलोई संरक्षक आरोग्य भारती,नरेंद्र धनोतिया पत्रकार, राजेश पाठक पत्रकार, दिवाकर पटेल आरोग्य भारती मालवा प्रान्त,अंतरसिंह चौहान प्रवासी समुदाय जिला संयोजक देवास, भगवानसिंह नाथ प्रवासी समुदाय जिला सहसंयोजक देवास, अनिल हाड़ा सरपंच उखेड़िया, शैलेन्द्र उपाध्याय,डॉ. दिनेश चंद्र तिवारी, किशोर कुमार खटवड, लक्ष्मीकांत हटीला छात्रावास अधिक्षक, किशनलाल आर्य सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।महिला जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोगणिया माता व भारत माता पूजन कर मैच का विधिवत शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात् टोली सदस्यों में विनोद मेहता,रविंद्र पांडे,रुपदेव सिंह सिसोदिया, देवीलाल सुनार्थी,राधेश्याम लोहार, बंटी दाहिमा, विक्की चौहान,शुभम लक्षकार,कमलेश सेन, मुकेश दाहिमा, संदीप चौहान ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
भगवाताचार्य पंडित दशरथभाईजी, अलका अग्रवाल, देवीलाल धाकड़,रानू भावसार,नरेंद्र धनोतिया ने सम्बोधित कर कहा वँचित समाज को रवि प्रताप बुंदेला के नेतृत्व में बदलाव के लिए उपयुक्त स्थायित्व प्रदान किया।जाबाली कप के सातवें दिन प्रतियोगिता स्थल पर महिला शक्ति का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला। विभिन्न प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत महिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आयोजन स्थल पर पहुँचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।तातपश्चात खिलाड़ियों से परिचय कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया।महिला शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा और आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
आज के शुभारम्भ मैच में चिकलाना ने 8 ओवर में 7 विकेट पर 78 रन बनाए जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजाखेड़ी टीम ने 60 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार टीम चिकलाना ने 18 रन से जीत दर्ज की।मैच में बांसाखेड़ी टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बनाए,और लक्ष्य का पीछा करने उतरी परवलिया टीम ने 2 विकेट पर 88 रन बना लिए ।
इस प्रकार परवलिया ने 02 विकेट से जीत दर्ज की।आज के मेन ऑफ़ द मैच विजेता टीम राजाखेड़ी के सूरज,व विजेता टीम परवलिया के कृष्णा रहे।
11 दिवसीय जाबाली कप के इस मैच के दौरान एम्पायर निलेश खोखर, अंकित्त बैरागी, सौरभ धनगर मिहिर सोलंकी, आदित्य सिंह राठौर, चिरंजीव देवड़ा रहे।संचालन देवीलाल सुनार्थी ने व अंत में आयोजक समिति के राधेश्याम बसेर द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
============



