कांग्रेस नेताओं ने एसपी से कि भेंट, एसपी ने छात्रावास की सरकारी भूमि के भौतिक सत्यापन का दिया आश्वासन

कांग्रेस नेताओं ने एसपी से कि भेंट, एसपी ने छात्रावास की सरकारी भूमि के भौतिक सत्यापन का दिया आश्वासन
मन्दसौर।कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर, मन्दसौर विधायक श्री विपिन जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया, ब्लॉक अध्यक्ष श्री इष्टा भाचावत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री कांतिलाल राठौर, एनएसयूआई पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुनील बसेर सहित अन्य नेता शामिल थे। यह मुलाकात सोनू चाय वाले के पास स्थित सरकारी छात्रावास की भूमि पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के संबंध में की गई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्री रितिक पटेल, श्री आदेश जोशी, श्री सम्यक जैन, श्री ओमप्रकाश ररोतिया, एवं अन्य युवाओं ने छात्र हित में इस अवैध कब्जे को हटाने का साहसिक प्रयास किया था, जिसके बाद भू माफियाओं द्वारा उनके खिलाफ झूठी एवं बदले की भावना से एफआईआर दर्ज कराई गई।प्रतिनिधि मंडल ने एसपी श्री मीना को इस पूरे मामले की जानकारी दी तथा छात्रावास की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।एसपी श्री विनोद कुमार मीना ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस द्वारा इस भूमि का शीघ्र भौतिक सत्यापन करवाया जाएगा, ताकि सच्चाई सामने आए और उचित कार्रवाई की जा सके।
=======



