इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 02 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 02 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🌹

02 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1509 – भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।

1556 – चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई।

1626 – चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।

1788 – देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।

1814 – कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई।

1862 – शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।

1878 – यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1892 – रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में ‘फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी’ की स्थापना की।

1901 – क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।

1913 – न्यूयार्क में ‘ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल’ की ओपनिंग हुई।

1920 – फ़्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया। 

1922 – जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास ‘यूलिसिस’ पहली बार प्रकाशित किया गया।

1939 – हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।

1952 – मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।

1953 – अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया।

1966 – पाकिस्तान ने ‘कश्मीर समझौते’ के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।

1982 – सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया।

1990 – अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।

1992 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।

1997 – चीन तथा सं.रा. अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।

1997 – रामसर सम्मेलन के 16 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विश्व आर्द्रभूमि दिवस का पहली बार आयोजन किया गया।

1999 – आस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास।

2001 – भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति मिली।

2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण काण्ड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ़्तार।शिक्षक समाज (हरियाणा):

2004 – स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फ़ेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकार्ड है।

2007 – अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन ‘गोल्डन चैरियट’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

2008 – राज्यपाल बी. एल. जोशी ने बी. के. गुप्ता को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की शपथ दिलाई।

2008 – केन्या में शान्ति स्थापित करने के लिए विपक्ष के बीच समझौता सम्पन्न। 

2008 – दुबई के शासक शेख़ मुहम्मद बिन राशिद अल मखदूम ने अपने पुत्र शेख़ हमदान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में शाहज़ादा घोषित किया।

2008 – पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिक्ख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हुआ।

2019 – दिल्ली NCR क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकम्प के झटके आए। इंडोनेशिया में भी 6.1 तीव्रता का भूकम्प।

2019 – ईरान ने 1350 कि.मी. तक मार करने वाली क्रुज मिशाइल का सफल परीक्षण किया।

2020 – चीन से बाहर कोरोना वायरस के कारण मौत का पहला मामला फिलिपींस में सामने आया।

2020 – चीन से भारत आने वाले यात्रियों के लिए ई-वीज़ा अस्‍थायी रूप से निलंबित किया गया। वुहान से 330 लोगों को लेकर दूसरा विमान दिल्ली पहुंचा।

2020 – भारत और मालदीव ने अद्दू अतोल के पांच द्वीपों पर अद्दू पर्यटन क्षेत्र की स्थापना के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

2021 – विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर भारत को मिला पहला आर्द्रभूमि संरक्षण और प्रबंधन केन्द्र।

2022 – छत्तीसगढ़ एक राष्ट्र – एक राशनकार्ड लागू करने वाला देश का 35वां राज्य बना।

2022 – प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत महिला लाभार्थी के पति का आधार कार्ड प्रस्‍तुत करने की अनिवार्यता समाप्त की।

2023 – गुवाहाटी में भारत की अध्यक्षता में जी-20 समूह की पहली सतत वित्त कार्य समूह बैठक का उद्घाटन हुआ।

2023 – भारतीय रेलवे ने यात्री किराये से आय में 73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

2023 – भारत सरकार ने “आत्मनिर्भर हॉर्टिकल्चर क्लीन प्लांट प्रोग्राम” शुरू किया।

2024 – चंपई सोरेन झारखंड के 12वें CM बने।

2024 – हिमाचल के सोलन ज़िले के बद्दी में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग से 24 मजदूर घायल हुए 3 महिलाएं छत से कूदी , एक की मौत हुई।

2024 – केन्या की राजधानी नैरोबी में हुए भीषण गैस विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई व लगभग 300 लोग घायल हो गए (01 फरवरी को लगभग 23:30 के बाद)।

2025 – गुजरात में बस खाई में गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हुई व 35 जख्मी हुए।

2025 – भारत ने लगातार दूसरी बार विमेंस अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीता।

02 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1884 – श्रीधर वेंकटेश केलकर – प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।

1889 – राजकुमारी अमृत कौर – भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता।

1890 – अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ।

1902 – मोटूरि सत्यनारायण – दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक।

1909 – मोहिंदर सिंह रंधावा – भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री, सिविल सेवक, और कला व संस्कृति के प्रवर्तक थे।

1915 – खुशवंत सिंह – भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।

1916 – दसरथ देब – भारतीय राजनीतिज्ञ , त्रिपुरा के आठवें मुख्यमंत्री रहे।

1922 – बी. बी. लिंगदोह – मेघालय के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे(तीन बार)।

1925 – जीत सिंह नेगी – उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे।

1970 – अन्नपूर्णा देवी यादव – भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ।

1979 – शमिता शेट्टी, भारतीय अभिनेत्री।

1989 – अनुराधा थोकचोम – भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी।

1990 – बाला देवी – भारत की महिला फ़ुटबॉल खिलाड़ी।

02 फ़रवरी को हुए निधन👉

1907 – दमित्री मेंडलीव – आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।

1958 – बलुसु संबमूर्ति – मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी।

1960 – चतुरसेन शास्त्री – हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार।

1969 – खूबचंद बघेल – स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे।

1978 – गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार) (5 जून, 1901)।

1982 – मोहन लाल सुखाड़िया – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री।

2007 – विजय अरोड़ा, भारतीय फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता (जन्म- 1944)।

2013 – पी. शानमुगम – दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।

2017 – शुनिचिरो ओकानो – एक जापानी फुटबॉल खिलाड़ी और प्रबंधक थे।

2022 – ‘आनंद’ समेत 450 फिल्मों में सफल अभिनय करने वाले अभिनेता रमेश देव (93) का निधन हुआ।

2023 – टॉलीवुड डायरेक्टर के.विश्वनाथ (92) का निधन हुआ।

2024 – अमेरिकी अभिनेता डॉन मरे (94) का निधन हुआ।

2024 – हिंदी और उड़िया फिल्मों के अभिनेता साधु मेहर (83) का निधन हुआ।

2025 – तुर्की फुटबॉल स्ट्राइकर ओगुन अल्टिपर्मक (86) का निधन हुआ।

02 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 श्री विष्णु नरसिम्हा जोग पुण्यतिथि (फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा)।

🌟 आचार्य श्री श्रेयांससागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा)।

🌟 राजकुमारी अमृतकौर जयन्ती।

🌟 श्री बी. बी. लिंगदोह जयन्ती।

🌟 श्री दसरथ देब जयन्ती।

🌟 श्री मोहनलाल सुखाडिया स्मृति दिवस।

🌟 श्री पी. शानमुगम स्मृति दिवस।

🌟 विश्व जलमग्नता दिवस।

🌟 विश्व आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}