नीमचमध्यप्रदेश

विधायक परिहार ने किया 2.80 करोड रूपए से निर्मित होने वाली बोरखेडी खुर्द से झालरी सडक निर्माण कार्य का भूमि पूजन

विधायक परिहार ने किया 2.80 करोड रूपए से निर्मित होने वाली बोरखेडी खुर्द से झालरी सडक निर्माण कार्य का भूमि पूजन

नीमच। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने विधानसभाक्षेत्र नीमच के ग्राम बोरखेडी खुर्द से झालरी तक कुल 2 करोड 80 लाख रू. की लागत से निर्मित होने वाले 2 किलोमीटर लम्बे सडक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक परिहार ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा और स्थानीय विकास को गति मिलेगी। भारत पुनः सोने की चिडिया बन रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। लाडली बहनों को अभी वर्तमान में 1500 रूपए मिल रहे हैं, चुनाव से पूर्व 3000 रूपए प्रतिमाह कर देंगे। उज्जवला गैस कनेक्शन के माध्यम से घर घर गैस देने का कार्य किया है। पशुपालन योजना में 25-30 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है।जल, जंगल और जमीन बचाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। गांव गांव में सडकों का जाल बिछ चुका है। गांवों में बिजली 24 घण्टे मिल रही है। चम्बल का पानी मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री मोदी ने मंजूर किया है। चम्बल का पानी हर खेत की प्यास बुझाने वाला है। योजना मंजूर हो गई है। हर गांव में चम्बल का पानी आएगा। समाज के सर्वहारा वर्ग के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं, लाडली बहना, आयुश्मान योजना आदि चलाई जा रही हैं।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा बाई मदनलाल धनगर, भाजपा जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूजा अनिल शर्मा, महामंत्री महेश गुर्जर, मेहरसिंह जाट, जनपद सदस्य रतन मालावत, मंडल उपाध्यक्ष लालसिंह रावत, मोहन नागदा, सरपंच प्रतिनिधि कालूराम गुर्जर, नवलकृष्ण सुरावत, जीवन माली, लाला सेन, देवकिशन, दिलीप पुरोहित, गोपाल मीणा, तुलसीराम मीणा एवं बड़ी संख्या में ग्राम बोरखेड़ी खुर्द के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}