मल्हारगढ़ में उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा के मुख्य अतिथि में 11 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन

मल्हारगढ़। नगर में कल 11 अगस्त को जनपद पंचायत मल्हारगढ़ परिसर से प्रात: 11 बजे मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में तिरंगा यात्रा जनपद पंचायत मल्हारगढ़ परिसर से शुरू होकर नगर भ्रमण करेगी ।
जिसमे विशेष अतिथि नानालाल अटोलिया जिला अध्यक्ष भाजपा मंदसौर , प .राजेश दीक्षित जिला महामंत्री भाजपा मंदसौर , फकीरचंद्र धनगर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मल्हारगढ़ , श्रीमति शर्मिला प्रकाश कछावा अध्यक्ष नगर परिषद मल्हारगढ़ , राधेश्याम प्रजापति उपाध्यक्ष नगर परिषद मल्हारगढ़ ,जितेन्द्र जाट मंडल अध्यक्ष मल्हारगढ़ ,सामंतसिंह शक्तावत मंडल अध्यक्ष पिपलिया मंडी , राजेंद्र सिंह राणा मंडल अध्यक्ष बूढ़ा , आशीष विजय वर्गीय नगर अध्यक्ष भाजपा मल्हारगढ़ उपस्थित रहेंगे ।
अत: सभी जनपद सदस्य , भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता , समस्त जनप्रतिनिधि , सरपंच यात्रा में सम्मिलित होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनावे