नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 17 जुलाई 2026 शुक्रवार

/////////////////////////////

निकली सर्वधर्म जगन्नाथ जी की रथयात्रा…

जय जगन्नाथ… जगत पसारे हाथ… के जयकारों के साथ भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ


-जगह-जगह महिलाओं व भक्तों ने उतारी आरती, पुष्प वर्षा से किया स्वागत, उमड़ा आस्था का जन सैलाब,

नीमच , 16 जुलाई (केबीसी न्यूज़) श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा समिति नीमच के तत्वावधान में जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की जैसे नीमच में भी 16 जुलाई गुरुवार को जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समस्त सनातन धर्म, सर्व समाजजन, जनप्रतिनिधियों व जन सहयोग से समाजजनों द्वारा अपार उत्साह के साथ मनाया गया।, कार्यक्रम में रथयात्रा समिति संयोजक राजेंद्र गर्ग पप्पी सर, संरक्षक शिवनारायण गर्ग, ओपी मंत्री, ओम प्रकाश बंसल स्वतंत्र, मधुसूदन खंडेलवाल, प्रहलाद राय गर्ग, शांतिलाल गुप्ता, दिलीप शर्मा एडवोकेट, लक्ष्मण राठौर, नीरज अहीर, मनोहर अर्जनानी, ईश्वर आहूजा, सत्यनारायण जागेटिया, जीतेन्द्र सोनी, राजेश जायसवाल पराग, अवान्तर ज्योति पत्रिका के संपादक रूद्र पाराशर, कन्हैयालाल शर्मा, प्रकाश चंद्र गर्ग जेवी, मुरली मंडोवरा ,गणेश खंडेलवाल, अर्जुन सिंह जायसवाल व नवीन गट्टानी आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे । श्रद्धालु भक्तों ने दिव्य दर्शन एवं धर्म लाभ का पुण्य आशीर्वाद ग्रहण किया।
19 समाजों की सहभागिता
विगत 13 वर्षों से यात्रा का आयोजन हो रहा है। सनातन धर्म के 19 समाजों की सहभागिता रही, 400 सक्रिय सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। 400 अन्य सदस्य भी अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी बने । जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की तरह नीमच में शाम 5 बजे तिलक मार्ग स्थित श्री राम जी मंदिर से 14 दिन बीमार होम क्वारंटाइन रहने के बाद भगवान जगन्नाथ जी ने भक्तों के कष्ट सहन कर मंदिर के पट बंद हो जाने के बाद भगवान जगन्नाथ जी अपने भक्तों को दर्शन देने हेतु रथ पर सवार होकर भगवान श्री कृष्ण जी, बलदेव जी की बहन सुभद्रा जी के आकर्षक प्रतिमा के साथ अपने भक्तों के बीच फूलों से श्रृंगार के साथ दर्शन देने हेतु नगर में निकलें। रथ यात्रा में राष्ट्र संत डॉ मिथिलेश नागर सहित कई साधु-संतों का मार्गदर्शन सानिध्य एवं आशीर्वाद मिला।
अवंतार ज्योति पत्रिका संपादक रूद्र पाराशर ने जगन्नाथ यात्रा पर विशेषांक भगवान जगन्नाथ के चरणों में भेंट किया तथा राष्ट्रसंत डॉ. मिथिलेश नागर महाराज को भी पुस्तक भेंट की गई।
यात्रा रात्रि 9 बजे आरती के साथ विश्राम हुई।
…..
मायापुर सुंदरबनी के कारीगर द्वारा पोशाक बनाने के बाद सतरंगी सिर्फ वृंदावन से मंगवाया गया था । नए रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ जी दिव्य दर्शन के लिए निकलें। रथ यात्रा में आकर्षण का केंद्र जगन्नाथ जी का रथ पर भगवान श्री कृष्ण जी बलदेव जी सुभद्रा जी नये रथ पर सवार आकर्षक प्रतिमा बैंड बाजे ढोल के साथ रथ को श्रद्धालु भक्तों द्वारा रस्सी से खींचा गया । रथ का फूलों से श्रृंगारित किया , रथ यात्रा में सर्वप्रथम योगी क्रेन और पुलिस वाहन, भगवा ध्वज लिए दो युवक चल रहे थे। बैंड बाजे और डीजे पर जगन्नाथ से संबंधित भजन स्वर लहरियां बिखर रही थी। जगन्नाथ रथ यात्रा में सबसे आगे पुलिस के जवान चल रहे थे उनके साथ ही लाल केसरिया ध्वज लिए दो युवक चल रहे थे डीजे पर भजन बज रहे थे।
विद्युत चालित मनमोहक झांकियां, कच्छी घोड़ी,लेझम पार्टी,झंकार मजीरा पार्टी, नासिक के ढोल, अघोरी बारात उज्जैन, जलती आग के बीच में कालिका माता का नृत्य,गामा हनुमान, ताशा पार्टी, ढोल, , कन्नु मुर्तिकार व नवीन सैनी सैनी आर्ट द्वारा तैयार की गई । भुतो की बारात में डमरू त्रिशूल खप्पर नर कंकाल नाग चाचा डमरू,प्रदर्शन, बच्चों का मनोरंजन करते 2 विशाल गोरिल्ला,गामा हनुमान आदि स्वचालित झांकियां भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा आकर्षक दुधिया रोशनी से जगमगा रही थी। भगवान जगन्नाथ जीअपने दर्शन लाभ देने हेतु निकले तो नीमच शहर में शांति सुख समृद्धि का अनुभव हुआ। अग्रवाल समाज के नरसिंह मंदिर को मौसी का घर बनाया गया । भगवान जलपान करने के बाद भक्तों को दर्शन हेतु आगे बढ़ें। रथ यात्रा श्री राम मंदिर जाजू बिल्डिंग तिलक मार्ग श्री राम चौक गोपाल मंदिर नरसिंह मंदिर बारादरी चौराहा, फव्वारा चौक, सब्जी मंडी चौराहा, कमल चौक , भारत माता चौक, पुस्तक बाजार होते हुए अग्रसेन वाटिका पर आरती के बाद विसर्जित हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। रथ यात्रा में अग्रवाल स्वर्णकार, माहेश्वरी, खंडेलवाल, सकल ब्राह्मण, पोरवाल, पूज्य सिंधी पंचायत, पंजाबी, पाटीदार, जायसवाल, सिख, फुल माली सैनी, विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल, पाटीदार, साहू तेली, सेन, आर्य, यादव, राजपूत, जाटव, घाणीवार तेली, माली, चौरसिया, धाकड़, गुजर आंजना, प्रजापति समाज, धोबी समाज एवं समस्त धार्मिक संगठन धार्मिक अनुषांगिक संगठन एवं समस्त सनातन धर्म सर्वजन सहित 19 समाजों के सहयोग से निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त धार्मिक यात्रा में सहभागी बने और सामाजिक एकता प्रेम सद्भाव प्रदर्शित किया।
…….
भगवान जगन्नाथ जी रथ का मार्ग में विधायक दिलीप सिंह परिहार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जैन पप्पू, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल व खंडेलवाल महिला वैश्य मंडल एवं खंडेलवाल समाज अग्रवाल समाज नीमच,वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति, जिला मंडल, पदाधिकारीयों द्वारा आरती एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया।

सामाजिक एकता के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता- मिथिलेश नागर

नरसिंह मंदिर पर अपने संबोधन में देशवासियों के नाम प्रसारित अपने संदेश में राष्ट्रसंत डॉ. मिथिलेश नागर ने कहा कि कुटुंब प्रबोधन का भाव पुरे देश में जागना चाहिए, परिवार में प्रेम सद्भाव रहना चाहिए, सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए परिवार में संस्कारो का होना आवश्यक है, परिवार में सातो दिन भजन करना चाहिए तभी कुटुंब प्रबोधन का भाव सुदृढ़ होगा / यही संगठित राष्ट्र का प्रमुख आधार है, सर्व वर्गों में सामाजिक एकता के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है। मालवा की लाल माटी की पावन धरा क्रांतिकारी शहीदों की भूमि रही है यहां पर सनातन धर्म की एकता देखकर बहुत प्रसन्नता हुई।
विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि सनातन संस्कृति कि सुरक्षा में ही राष्ट्र कि सुरक्षा निहित होती है, रथ यात्रा सनातन संस्कृति का परिचायक है /

===========

नशे से दूरी है जरूरी 2.0

सब जेल जावद में बंदियों से की नशामुक्ति जनजागरूकता

नीमच 16 जुलाई 2026, नशे के विरूद व्यापक नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान” नशे से दुरी है जरूरी 2.0 “15 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश द्वारा चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत कलेक्टर महोदय श्री हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सूश्री श्रुति भयडिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग एवं रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र नीमच के द्वारा सब जेल जावद में बंदियों के बीच नशामुक्ति परिचर्चा की गई।

परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, उनकी इच्छाशक्ति को मजबूत करना और समाज में एक बेहतर नागरिक के रूप में लौटने के लिए प्रेरित करना है। जेलों में बंदियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुधार के लिए नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम अंतर्गत कैदियों को अपराध की राह पर धकेलने वाले नशे के कुचक्र से बाहर निकालना और समाज की मुख्यधारा से जुडनें हेतु समझाया गया, बंदियों को समझाया गया कि नशा व्यक्ति को नहीं, बल्कि व्यक्ति नशे को पकड़ता है, मजबूत संकल्प से इसे आसानी से छोड़ा जा सकता है। साथ ही बंदियों को यह भी समझाया गया कि जेल से रिहा होने के बाद एक जिम्मेदार और ईमानदार नागरिक के रूप में समाज में लौटने की प्रेरणा दी गईी राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाईन नम्बर 14446 एवं मादक पदार्थो की तस्करी से राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाईन नम्बर MANAS-1933 का व्यापक पचार-प्रसार भी किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में नशा मुक्ति केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री सुनील तिवारी, मनोवैज्ञानिक श्री जीवन तिवारी, ए.ए. ग्रुप एवं जेल स्टॉफ के सदस्य एवं सब जेल विभाग के सदस्य उपस्थित रहें। कार्यालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सदस्‍य उपस्थित थे।

स.क्र./1212/66/अरूणेन्‍द्र सिंह/फोटो

जिला पुरातत्व,पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक 23 जुलाई को

नीमच,16 जुलाई 2026। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटन संभावनाओं का पूर्ण दोहन करने हेतु विभिन्न शासकीय विभाग/स्वयंसेवी संगठनों तथा पर्यटन से संबंधित हितग्राहियों आदि के बीच समन्वय स्थापित करने के लिये जिला स्तरीय पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है।

कार्यकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 23 जुलाई 2026 को दोपहर 02:30 बजे,कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।सर्व संबंधितों से बैठक में उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।

===================

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न

कुपोषण मुक्त नीमच के लिए समन्वित प्रयास करें तेज : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा

नीमच, 16 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा कुपोषण उन्मूलन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा समय पर पोषण आहार वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने कुपोषण की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि गंभीर कुपोषित (एसएएम) बच्चों को समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस माह लगभग 1000 न्यूट्री बास्केट वितरित किए जाएं। जिन बच्चों को चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता हो, उन्हें तत्काल पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी पात्र हितग्राहियों की आधार एवं अपार आईडी तैयार करने तथा प्रत्येक सेक्टर स्तर पर विशेष आधार शिविर आयोजित करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से वीएचएसएनडी दिवसों का निरीक्षण कर सेवाओं की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों से कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) गतिविधियां नियमित रूप से संचालित हों तथा इसकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में कुपोषित बच्चों के परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की माताओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उनकी आजीविका को मजबूत किया जाए। साथ ही घरों में उपलब्ध स्थान के अनुसार किचन गार्डन विकसित कराए जाएं, जिसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र,उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के माध्यम से पौधे एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जिन आंगनवाड़ी केंद्रों में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, वहां न्यूट्री गार्डन विकसित किए जाएंगे।

समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मैदानी अमले को पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में कमजोर प्रदर्शन करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले प्रशिक्षण देकर सुधार का अवसर दिया जाएगा, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही या कार्य के प्रति उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी कर सेवा समाप्ति सहित आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, स्वास्थ्य, कृषि विज्ञान केंद्र,उद्यानिकी ,कृषि कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

======

कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

औद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी

नीमच, 16 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में संचालित पेयजल योजनाओं एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि एकल ग्राम जल योजनाओं वाले ग्रामों में जलकर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के समन्वय से ग्राम पंचायतों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक जलकर वसूली की जाए। उन्होंने नियमित जलकर वसूली एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मध्यप्रदेश जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समूह जल प्रदाय योजनाओं के अंतर्गत सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन का कार्य प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि बच्चों एवं हितग्राहियों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य बड़े जल उपभोक्ताओं द्वारा जल उपयोग एवं जलकर भुगतान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही फैक्ट्रियों से निकलने वाले अपशिष्ट जल का नियमानुसार उपचार कर उसके पुनः उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इसकी निगरानी के लिए समिति गठित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा जल संसाधनों के प्रभावी एवं सतत प्रबंधन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री दीपेश वास्पत,महाप्रबंधक जल निगम श्री धीरेंद्र कुमार बिजौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

==============

जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

मौके पर ही कई समस्याओं का हुआ निराकरण,शेष प्रकरणों के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

नीमच, 16 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशन में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को ग्राम पालसोड़ा, तहसील नीमच में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी सामूहिक एवं व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य प्रशासन को गांव तक पहुंचाकर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव है, उनका तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

शिविर में ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने मंदसौर जिले स्थित इथेनॉल प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट जल के रेतम नदी में प्रवाहित होने से जल प्रदूषण, पशुओं की मृत्यु तथा आसपास के जल स्रोतों के प्रभावित होने की शिकायत भी की। इस पर कलेक्टर ने बताया कि एसडीएम नीमच द्वारा संबंधित इकाई को नोटिस जारी किया जा चुका है तथा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम में खेल मैदान की मांग पर कलेक्टर ने तहसीलदार को उपयुक्त शासकीय भूमि चिन्हित कर खेल मैदान हेतु आवंटन की कार्रवाई करने तथा वर्षा ऋतु के उपरांत आवश्यक कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने पालसोड़ा-चाल्दू मार्ग का उन्नयन, जैतपुरा से पालसोड़ा तक पक्की सड़क निर्माण, पालसोड़ा से मेलकी मेवाड़ मार्ग के शोल्डर सुधार, विद्यालय में शिक्षकों की पदस्थापना तथा बिना नंबर प्लेट एवं अवैध रूप से संचालित वाहनों पर कार्रवाई की मांग भी रखी।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मांगों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शिविर में शासन द्वारा संधारित मंदिरों तक पहुंच मार्ग, विद्युत प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, नीलगायों से फसलों को हो रहे नुकसान की रोकथाम तथा ग्राम में श्मशान भूमि की व्यवस्था संबंधी मांगें भी रखी गईं जिस पर कलेक्टर ने उचित कार्रवाई के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। पिपलिया गांव में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री को 31 जुलाई तक नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए।

रेतम नदी पर निर्मित बांध की जर्जर स्थिति की शिकायत पर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को नवीन बांध निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

राजस्व संबंधी शिकायतों की सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने रास्ता विवादों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का यथासंभव आपसी सहमति से समाधान कराया जाए। साथ ही सीमांकन, नक्शा, खसरा, नामांतरण, रजिस्ट्री एवं अन्य राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित एसडीएम एवं राजस्व अधिकारियों को दिए।

ग्रामीणों की आधार संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर ने 25 जुलाई को ग्राम पालसोड़ा में विशेष आधार शिविर आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के समक्ष ग्रामीणों ने गांव में हुई चोरी की घटनाओं तथा शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का विषय रखा। इस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारी को प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक गांव में युवाओं की सहभागिता से ग्राम रक्षा समितियों के गठन पर बल देते हुए कहा कि इससे सामुदायिक सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा अपराधों की रोकथाम में जनसहभागिता बढ़ेगी।

शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए।

=============

झपट्टा मारकर मोबाईल लुटने वाले को 03 वर्ष की सजा

नीमच। श्री विशाल खाड़े, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा अपने निर्णय में फरियादीया को झपट्टा मारकर स्कुटी से नीचे गिराकर उसके मोबाईल की लूट करने वाले आरोपी राहुल पिता कन्हैयालाल मीणा, उम्र-20 वर्ष, निवासी-ग्राम बोरदियाकला, जिला-नीमच को धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत 03 वर्ष के सश्रम कारावास व 20000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री पारस मित्तल द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग एक वर्ष पुरानी होकर दिनांक 30.04.2024 की दोपहर के लगभग 4 बजे ग्राम अमावली महल से दुदरसी के रास्ते के बीच में आने वाली घाटी की हैं। फरियादीया सपना द्वारा थाना बघाना में आवेदन दिया गया कि वह अपनी इलेक्ट्रीक स्कूटी से ग्राम दुदरसी स्थित उसके घर पर जा रही थी, कि पीछे से आरोपी मोटरसायकल से आया और उसने झपट्टा मारकर फरियादीया को नीचे गिरा दिया व उसकी जेब में रखा मोबाईल छीनकर भाग गया। फरियादी के आवेदन पर से थाना बघाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबीर तंत्र एवं अन्य अपराध में संलिप्त व्यक्तियों से पुछताछ कर आरापी का पता लगया तथा उसको गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट किये हुवे मोबाईल को जप्त किया जाकर अन्य आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र, नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादीया एवं विवेचक सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया एवं जुर्माने की राशि में से 15000रू को फरियादीया को प्रतिकर के रूप में प्रदान किये जाने का आदेश भी प्रदान किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री पारस मित्तल, एडीपीओ द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}