समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 17 जुलाई 2026 शुक्रवार

शामगढ़ में नशा मुक्ति रैली, 500 छात्राओं ने लिया संकल्प
शामगढ़। पुलिस थाना शामगढ़ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के साथ नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली स्कूल से शुरू होकर अस्पताल चौराहा, शिव हनुमान मंदिर और थाना चौराहा होते हुए मिडिल स्कूल ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली में करीब 500 छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। समापन पर थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प दिलाया।
=============
सुवासरा नगर में आयोजित रथ यात्रा में बड़ी संख्या में सहभागिता का पुण्य लाभ प्राप्त किया

सुवासरा।भगवान श्री जगन्नाथ जी कि रथ यात्रा के पावन अवसर पर सुवासरा नगर में आयोजित रथ यात्रा में बड़ी संख्या में सहभागिता का पुण्य लाभ प्राप्त किया।सुवासरा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एवं नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर विधायक श्री हरदीप सिंह डंग एवं जनप्रतिनिधि गणों एवं भाजपा नेताओं नागरिकों ने भगवान जगन्नाथ जी की आरती की और सुख, समृद्धि और सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर नवनिर्मित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला किशोरपुरा में गौमाता के मंगल प्रवेश हेतु 52 क्वार्टर बालाजी पर पूजन किया।
==============
ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें
कलेक्टर श्रीमती गर्ग द्वारा ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर की गई
मंदसौर 16 जुलाई 2026 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जिले ग्रामीण विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक लेकर की। गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वीबी जी राम जी आदि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे ।
बैठक में कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले के ग्रामीणक्षेत्रों में शासन द्वारा बनाए गये सामुदायिक शोचालयों को शतप्रतिशत रूप से उपयोग में लाने की व्यवस्था करें। शौचालयों की देखभाल के लिए किसी व्यक्ति तैनात रखा जायें। वीबी जी राम जी योजना की समीक्षा में संचालित कार्य तथा लाभान्वित श्रमिकों की जानकारी प्राप्त की। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन क्रियान्वयन के अंतर्गत पंचायतों कचरा निपटान, कचरा गाडियों की व्यवस्था आदि की जानकारी लेते हुए कचरा कलेक्शन करने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित योजनाओं खास तौर पर पेयजल योजनाओं में इस्तेमाल किए जाने वाली पाइप तथा अन्य सामग्री गुणवत्ता वाली हो शासन की वीबी जीरामजी योजना मैं श्रमिकों की ईकेवाईसी करने की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिकों को निरंतर कार्य मिले ऐसा प्रयास किया जावे बताया गया की 370314 श्रमिकों में से अभी 14471 श्रमिकों की ईकेवाईसी हुई है शेष श्रमिकों के लिए कार्य जारी है सीपरी सॉफ्टवेयर पर तैयार की गई । योजनाओं की भी समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई 15वें वित्त आयोग की राशि से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए साथ ही शतप्रतिशत कर वसूली के लिए भी दिशा निर्देशित किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देशित किया की शिकायतों का निराकरण वास्तविक रूप में हो ग्रामीण क्षेत्र में पाइप लाइनों के टूट-फूट को दुरुस्त करने नालियों में गंदगी का निपटान करने को भी प्राथमिकता से लेने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा की गई। सीईओ श्री जैन ने बताया कि अपूर्ण पड़े 352 आवासों को पूर्ण करने के लिए संबंधितों को नोटिस जारी किए गए हैं जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की भी समीक्षा की गई।
=======
दस्तक अभियान के तहत लदूना एवं दीपाखेड़ा में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
मंदसौर 16 जुलाई 26 / आगामी वर्षा काल मे मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सीतामऊ विकासखंड के चिन्हित हाई-रिस्क क्षेत्र लदूना एवं दीपाखेड़ा सेक्टर के मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ‘दस्तक अभियान’ के साथ-साथ सघन फीवर स्क्रीनिंग और लार्वा सर्वे के माध्यम से रोग नियंत्रण सुनिश्चित करना है
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपा पाठक ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए निर्देश दिए कि लदूना और दीपाखेड़ा हाई-रिस्क क्षेत्रों में आते हैं। अतः दस्तक अभियान के दौरान घर-घर जाते समय केवल बच्चों के स्वास्थ्य की ही जांच के साथ हर घर में बुखार का सर्वे और मच्छरों के लार्वा का सघन सर्वे अनिवार्य रूप से करें। जहाँ भी कूलर, टायर या खाली बर्तनों में लार्वा मिले, उसे तुरंत नष्ट करवाया जाए।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी. के. सूरा ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि फीवर स्क्रीनिंग केवल एक दिन की गतिविधि नहीं है, बल्कि क्षेत्र में बुखार के मरीजों की तुरंत जांच की जानी चाहिए।
कार्यशाला के समापन के अवसर पर उपस्थित सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, लार्वा विनष्टीकरण करने और अपने-अपने क्षेत्रों को मच्छर जनित बीमारियों से मुक्त रखने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में लदूना एवं दीपाखेड़ा सेक्टर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी , एएनएम , आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगी उपस्थित रहीं।
===========
जेंडर संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ
मंदसौर 16 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशन में जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जेंडर संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि मिशन शक्ति हब अंतर्गत आउटरीच गतिविधि की गई। कार्यक्रम में PMMVY, PMKVY, WHL,OSC की जानकारी दी। घर के कामों में बिना किसी लिंग भेद के सहयोग करे। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून यौन उत्पीड़न रोकथाम की जानकारी दी। खाना बनाना, साफ-सफाई या बच्चों की देखभाल केवल महिलाओं का काम नहीं है, बल्कि यह सभी की जिम्मेदारी है । घर पर ही लड़कों और लड़कियों को समान जिम्मेदारियां और अवसर दें ताकि वे एक-दूसरे के काम और संघर्षों को समझ सकें।
विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 181,1098,112,1930 की जानकारी दी गई।
================
मंदसौर में भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ती / अभिमत 21 जुलाई तक प्रस्तुत करें
मंदसौर 16 जुलाई 26 / मंदसौर तहसीलदार द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड मंदसौर द्वारा मंदसौर में स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 402 रकबा 25832 वर्गमिटर मद शासकिय भूमि को लीज नवीनीकरण हेतु भूमि आबंटित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। लीज नवीनीकरण के लिए अभिमत / आपत्ती 21 जुलाई 2026 तक प्रस्तुत कर सकते है।
==========
पशुपालन का 12 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण मंदसौर 18 जुलाई से
मंदसौर 16 जुलाई 2026 / ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रबंधक द्वारा बताया गया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंदसौर द्वारा निःशुल्क 12 दिवसीय पशुपालन की ट्रेनिंग 18 जुलाई से प्रारंभ। 18 से 50 वर्ष वाले इच्छुक प्रत्याशी अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवा लेवे जिससे उनका स्थान सुरक्षित हो जाए। प्रत्याशी अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी कार्ड, अंतिम मार्कशीट और बैंक खाते की डिटेल फोटो प्रति लेकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी के लिए सर्किट हाउस के पहले नई आबादी पुलिस थाने के पास ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी) मोबाईल नम्बर 6269058449 , 9111858590, 8435806297 में प्रातः 10 से शाम 5 बजे कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।
========



