मंदसौरमंदसौर जिला

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने किया मैनपुरीया का भ्रमण 

एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत मैनपुरीया के श्मशान घाट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मंदसौर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) अंतर्गत अध्ययनरत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं द्वारा आदर्श ग्राम मैनपुरीया का शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्राम भ्रमण कर ग्रामीण जीवनशैली, सामाजिक संरचना एवं उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इसके पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से पार्टिसिपेटरी रूरल एप्रेज़ल (पीआरए) गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें परामर्शदाता सृष्टि शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम की सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत समस्याओं की पहचान की गई।

छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों से संवाद कर यह समझने का प्रयास किया कि ग्राम में किन-किन क्षेत्रों में विकास की आवश्यकता है तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इन आवश्यकताओं की पूर्ति किस प्रकार की जा सकती है। इसके उपरांत ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा यह भी बताया गया कि उन्हें वर्तमान में किन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आदर्श ग्राम मैनपुरीया के श्मशान घाट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर परामर्शदाता रघुवीर सिंह राठौड़, संदीप शर्मा, रूपदेव सिंह सिसोदिया, अनिल सुमन, सृष्टि शर्मा, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कंप्यूटर ऑपरेटर दशरथ नायक, पशु प्रेमी ओम बडोदिया, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि बंशीलाल राठौड़ एवं दिनेश सोलंकी, सुयश गर्ग, प्रदीप धाकड़, ग्राम सरपंच ओंकारलाल जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सभी अ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को ग्रामीण विकास, सामुदायिक सहभागिता एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}