पुण्य श्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वी जन्म जयंती भाजपा मल्हारगढ़ मंडल

पुण्य श्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वी जन्म जयंती भाजपा मल्हारगढ़ मंडल

संगोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री आशीष विजयवर्गीय,जिला उपाध्यक्ष एवं संगोष्ठी के मुख्य वक्ता श्री शिवराज सिंह राणा घटावदा, भाजपा जिला मंत्री प्रीति रोकले, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति निर्मला गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती शर्मिला देवी कछावा,नपा उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम प्रजापति,नप पूर्व अध्यक्ष श्री दिनेश प्रजापति ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की सभी पदाधिकारियो के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संगोष्ठी के मुख्य वक्ता श्री शिवराज सिंह राणा ने अहिल्या देवी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं आपके द्वारा किए गए राष्ट्र के प्रति योगदान का वर्णन किया।
भाजपा मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री आशीष विजयवर्गीय ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया देवी होलकर के राष्ट्रहित में किए गए योगदान को बताया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मल्हारगढ़ मंडल महामंत्री समरथ गहलोत ने किया एवं उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जी गहलोत ने यह बात कहते हुए बताया कि माता अहिल्या देवी होलकर ने मल्हारगढ़ और नारायणगढ़ बसाया एवं दोनों नगरों में कैसे आपस में सामंजस्यता बनी रहे इसको लेकर दोनों नगरों के बीच शिवगढ़ मार्ग पर भोलेनाथ शिवलिंग की स्थापना की जहां पर प्रतिवर्ष हरियाली अमावस्या को मेला लगता है।यहां पर जो अपनी अभिलाषा या मन्नत मांगता है वह एक वर्ष में पूर्ण होती है कहते हुए। आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री लोकपाल सिंह चौहान सेलावरी,नगर महामंत्री मनीष चौहान,विजय राठौर,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश कछावा, महामंत्री श्रीमती प्रीति विनोद खिंचावत, नारायणगढ़,पदम सिंह,प्रवीण सिंह,बने सिंह,श्रीमती राजू बाई गोपाल पाटीदार,भाजपा मल्हारगढ़ मंडल उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार कोषाध्यक्ष राजेश बालावत,सह कोषाध्यक्ष बबलू राठौर, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी दरबार कुम्हारी आईटी सेल प्रभारी श्रीमती भारती मुकेश राठौर,भाजपा किसान मोर्चा मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष बाबूलाल डाका,महामंत्री धीरज शर्मा हरसोल,चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर योगेश कछावा, डॉक्टर नरेंद्र जी गहलोत,सरपंच मुकेश लोहार,सरपंच बालमुकुंद पाटीदार,सुनील सुथार, विधायक प्रतिनिधि रमेशचंद्र विजयवर्गीय, नरेंद्र पाटोद,गोपाल सोनावत, सुजानमाल राठौर,गोपाल जी सोनावत, पार्षद अनीता दीनदयाल माली, सभापति श्रीमती बटवाल मैडम, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी सहित भाषा मल्हार का मंडल के कार्यकर्ता एवं माता बहने उपस्थित थी।