मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 16 जनवरी 2026 शुक्रवार

/////////////////////////////////////////

स्कूली विधार्थियो को जल जागरूकता से कराया परिचित

स्वच्छ पेयजल के लिए PHE विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान

मंदसौर 15 जनवरी 26/ ग्रामीण क्षेत्र मे स्वच्छ जल की जन जागरूकता व पेयजल स्त्रोतो को स्वच्छ रखने उनका जल गुणवत्ता परिक्षण क़र क्लोरिनेशन करने के लिए कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशन में विभाग के मैदानी अमले द्वारा विशेष जल जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे विभाग द्वारा सीतामऊ विकासखंड के ग्राम झलारा के शासकीय हाई स्कुल के छात्र -छात्राओं को स्वच्छ जल के महत्व, दैनिक जीवन मे पानी के सुरक्षित उपयोग, दूषित पानी के पिने से होने वाली बीमारियों, पानी के लिए WHO के मानक, फील्ड़ टेस्टिंग किट FTK के माध्यम से पेयजल स्त्रोतो से प्राप्त पानी का जल गुणवत्ता परिक्षण करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस किट के माध्यम से 10 प्रकार के टेस्ट किये जाते है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला मे उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों को पेयजल स्त्रोतो क़ो स्वच्छ रखने, स्त्रोतो का नियमित क्लोरिनेशन करने, पिने के पानी का समुचित्त भण्डारण रखने, जल प्रदाय योजनाओं मे जनसहभागिता सुनिश्चित करने, ग्राम मे समग्र स्वच्छता का वातावरण सुनिश्चित करने की समझाईश दी गईं।

==========

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा 16 जनवरी को करेंगे विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन

मंदसौर 15 जनवरी 26 / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा 16 जनवरी 2026 को विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।

तय कार्यक्रम अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा 16 जनवरी 2026 को ग्राम आक्या बीका में प्रात: 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खेड़ा से टकरावद सड़क का भूमि पूजन करेंगे, आक्‍या बीका से मगराना सड़क का भूमि पूजन एवं ढाणी से भेरूजी सड़क का भूमि पूजन करेंगे। तत्पश्चात शाम 5 बजे ग्राम चावली में बोरखेड़ी से बाबूखेड़ा व्‍हाया चावली सड़क का भूमि पूजन करेंगे।

===========

जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 27 जनवरी को आयोजित होगी

मंदसौर 15 जनवरी 26 / मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन द्वारा बताया गया कि जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक जिला जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार की अध्‍यक्षता में 27 जनवरी 2026 को दोपहर 01.00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होगी।

===============

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026 में होंगे शामिल

एआई-सक्षम शासन और आर्थिक परिवर्तन के लिए प्रदेश का रोडमैप होगा प्रस्तुत

प्रदेश की स्पेसटेक नीति होगी लांच

मंदसौर 15 जनवरी 26 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 15 जनवरी को भोपाल में ‘मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026’ में एआई-सक्षम शासन और आर्थिक परिवर्तन के लिए मध्यप्रदेश के रणनीतिक रोडमैप को प्रस्तुत करेंगे। यह कांफ्रेंस एआई इनेबल्ड गवर्नेंस फॉर एन एम्पावर्ड भारत की थीम पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंडिया एआई मिशन के सहयोग से आयोजित की जा रही है।इससे एआई आधारित शासन,तकनीक एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अकादमिक और उद्योग समन्वय को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ प्रदेश सरकार एआई को नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और कुशल शासन की आधारशिला के रूप में स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

कांफ्रेंस में मध्यप्रदेश ‘इनोवेशन एक्सपो’ का शुभारंभ भी किया जाएगा, जिसमें इंडिया एआई पेवेलियन, मध्यप्रदेश पेवेलियन, स्टार्ट-अप शो-केस, हैकाथॉन एरिना और स्टार्ट-अप प्रतियोगिता शामिल होंगी। कांफ्रेंस में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अपर सचिव एवं सीईओ इंडिया एआई श्री अभिषेक सिंह और आईआईटी इंदौर के निदेशक श्री सुहास एस. जोशी संबोधित करेंगे।

अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री संजय दुबे द्वारा “एआई फॉर पीपल,प्लेनेट एंड प्रोग्रेस – मध्यप्रदेश रोडमैप टू इंपैक्ट ” पर राज्य का प्रमुख एआई विजन प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। कांफ्रेंस में स्पेसटेक नीति लांच होगी, विभिन्न समझौता ज्ञापनों और नवाचार एवं युवा एआई पहलों से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी।

कांफ्रेंस में तीन उच्चस्तरीय थीमैटिक सत्र—टेक्नोलॉजी लेड गवर्नेंस फॉर ऑल, एआई फॉर इकोनॉमिक ग्रोथ एंड सोशल गुड और रेज़िलिएंस, इनोवेशन एंड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर आयोजित किए जाएंगे। इनमें डिजिटल इंडिया- भाषिणी, यूआईडीएआई, एनईपीडी विभिन्न राज्य सरकारों और गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, डिलोट्टी और ईवाई जैसे अग्रणी संगठनों के विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही एमपी इनोटेक स्टार्ट-अप पिच कंटेस्ट और उज्जैन महाकुंभ हैकाथॉन के विजेताओं की घोषणा भी की जाएगी।

यह कांफ्रेंस इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फ्रांस एआई एक्शन समिट में की गई थी। सम्मेलन का आयोजन 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में किया जाएगा।

==================

प्रत्येक पात्र हितग्राही को संकल्प से समाधान अभियान का मिले लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित संकल्प से समाधान अभियान के संबंध में ली बैठक

मंदसौर 15 जनवरी 26 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संकल्प से समाधान अभियान जनसामान्य को कल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं का सुगमता से लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत समय-सीमा में पारदर्शी तरीके से गतिविधियां सुनिश्चित की जाएं। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बरदार्शत नहीं किया जाएगा, दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में संकल्प से समाधान अभियान की बुधवार को समीक्षा के लिए आयोजित संभागायुक्तों की बैठक में दिए। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई सहित संभागायुक्त बैठक में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए। हमारा प्रयास है कि सभी हितग्राहियों को योजनाओं की आवश्यक जानकारी हो। संभागीय अधिकारी जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तर तक भ्रमण कर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता तथा शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित गतिविधियां भी संचालित की जाएं। संकल्प से समाधान अभियान के क्रियान्वयन में सामाजिक और स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए।

==============

17 से राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता मंदसौर में ; तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
मंदसौर। राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की लेकर आयोजन समिति ने गुरुवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
17 से 19 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति अध्यक्ष प्रितेश चावला संरक्षक हिम्मत डांगी व सदस्यों ने आयोजन को लेकर हाटकेशवर रिसोर्ट में बैठक का आयोजन किया । खिलाडियों के भोजन आवास व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई साथ ही मैदान का निरीक्षण किया गया। इस प्रतियोगीता में इंदौर, देवास, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, रायसेन, खंडवा, खरगोन, छतरपुर, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सतना, रतलाम, नीमच, मनदसौर  जिले की टीम भाग लेगी । समिती सदस्यों द्वारा सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सके इस हेतु श्री चावला द्वारा सभी सदस्यों को सहयोग कर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर समिति के हेमंत शर्मा, बंसी राठोर, रामेश्वर मकवाना, विमल कुमार मच्छी रक्षक, गौरव अग्रवाल, विक्रम भैरवा, हितेश भाटी,  महेश लखारा, गोपाल मंडोवरा, पुलकित डांगी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी ओम सूर्यवंशी ने दी
=-=============
आज आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सूरिश्वरजी का मंदसौर मंे मंगल प्रवेश होगा
19 को मंदसौर मंे नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ मंदिर का भूमि पूजन, महामांगलिक भी होगी
मंदसौर। जन-जन की आस्था व श्रद्धा के केन्द्र मालव भूषण तप सम्राट परम पूज्य आचार्य देव श्री नवरत्नसागर सूरिश्वरजी के शिष्य महामांगलिक प्रदाता जिनशासन हितचिंतक परमपूज्य आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सूरिश्वरजी महाराज अपने शिष्य मंडलांे के साथ आज दिनांक 16 जनवरी को मंदसौर आ रहे हैं। आचार्य श्री का मंगल प्रवेश श्रेयांसनाथ मंदिर से होगा जहां से समैया के साथ आचार्य श्री आराधना भवन जैन मंदिर पहुंचेंगे। आचार्य श्री मंदसौर मंे आयोजित भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ का नया मंदिर का भूमि पूजन के कार्यक्रम मंे अपनी पावन निश्रा देंगे। भूमि पूजन के साथ मंे 19 जनवरी को मंदसौर विघ्नांे का नाश करने वाली विशिष्ट से मनोवांचित पूर्ण करने वाली गुरू नवरत्न द्वारा साधित आधी व्याधि उपाधि निवारक महानचमत्कारी महाप्रभावशाली महामांगलिक का आयोजन होगा।
सकल जैन समाज के अध्यक्ष जयकुमार बडजात्या, महामंत्री मनीष सेठी, श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय सुराणा, कार्यक्रम के संपूर्ण लाभार्थी परिवार के प्रदीप गनेडीवाल, आराधना भवन ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष दिलीप रांका आराधना भवन श्रीसंघ के अध्यक्ष महेश जैन, नागेेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय बम्बोरिया, मालवा महासंघ के संगठन मंत्री सुनिल जैन, नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय महासचिव अमित जैन, नवरत्न परिवार के जिला अध्यक्ष नितिन धींग, मंदसौर शाखा के अध्यक्ष धीरज रांका ने आचार्य श्री के मंगल प्रवेश व नूतन नागेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर के भूमि पूजन व महामांगलिक मंे अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}