मल्हारगढ़मंदसौर जिला

डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल के बच्चों ने तिरंगा लहराकर मिशन चंद्रयान 3 की सफलता पर मनाई खुशियां

****************************


पिपलियामंडी। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मिशन चन्द्रयान 3 की सफलता पर सम्पूर्ण विश्व में भारत राष्ट्र को गौरवान्वित करने के लिए इसरो एवं भारत राष्ट्र की सरकार को डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल, पिपलियामंडी परिवार द्वारा बधाई दी गई एवं इसरो की आगामी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं जैसे आदित्य एल-1, गगनयान आदि के लिए शुभकामनाएं प्रकट की गई।
इस आयोजन में चन्द्रयान 3 के संदर्भ में विद्यार्थियों के लिए क्विज़ का आयोजन भी किया गया, साथ ही विद्यार्थियों द्वारा वैज्ञानिकों व इंजीनियर्स के सम्मान में कविता पाठ व लघुनाटिका का मंचन किया गया।
इससे पूर्व कल डेफोडिल्स द्वारा चन्द्रयान 3 की सफलता की कामना को लेकर स्कूल में प्रार्थना कर इसरो को शुभकामनाएं दी गई थी। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रिया शर्मा, चेयरमेन रूपचन्द होतवानी, डायरेक्टर विनोद शर्मा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}