
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चद्रांवत जडवासा
जड़वासा में भगवान देवनारायण जन्मोत्सव मनाया गया कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई
ढोढर। ग्राम जडवासा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री विष्णु के अवतार भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव पर भगवान श्री देवनारायण मंदिर जडवासा से डीजे पर भजनों की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें इस शोभायात्रा में भगवान की झाकी में विराजित कर पूरे गांव के सभी गलियों और मोहल्ले में होते हुए इस झाकी की शोभायात्रा को निकाली गई।जिसमें कई जगह पुष्प वर्षा के साथ फूलों से स्वागत जगह जगह किया गया और सभी ने इस जन्मोत्सव में ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया माता बहने और भाइयों सभी समाजजनों ने आनंद लिया। साथ ही बीती रात में श्री देवनारायण मंदिर पर सत्संग भजन संध्या का आयोजन भी किया गया इस शोभायात्रा का समापन भगवान श्री देवनारायण मंदिर पर किया उसके बाद भगवान की महाआरती के पश्चात महा प्रसादी का आयोजन किया गया और भगवान श्री देवनारायण मंदिर के पुजारी कारुलाल चौधरी राधेश्याम चौधरी मदन लाल चौधरी आदि की उपस्थिति रही।



