मंदसौरमंदसौर जिला
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाजखेडी के द्वारा शासन की योजनाओं के आवेदन भरवाये गये

***********************
मंदसौर। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाजखेडी के द्वारा रविवारको ग्राम अरनिया निजामुददीन ग्रामवासियो को लाडली बहना योजना व 450 रू में रसोई गैस की टंकी उपलब्ध कराने के लिये ऑनलाईन आवेदन भरवाये गये तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुये और उन्होने प्रधानमंत्री श्री मोदी के दिर्घार्यु जीवन की कामना की। इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रतिनिधी डॉ राजमल वर्मा, सरपंच श्रीमती ललिता अहिवार, सरपंच प्रतिनिधी भेरूलाल अहिवार, उपसरपंच मुबारिक अजमेरी, भाजपा अल्पसंख्यक प्रतिनिधी मंदसौर ग्रामीण लालाभाई अजमेरी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष बानो बी, श्रीमती सदस्यगण मंजु भावसार, सददाम हुसैन अजमेरी, शब्बीर भाई श्यामबाई नजरीन बी, हुसैना बी, दशरथ भाई हकीम भाई, अर्जुन भाई, ग्राम पंचायत राजारामजी भी उपस्थित थे।नमो ग्रुप ने प्रधानमंत्री श्री मोदीजी का जन्मदिन मनाया

मंदसौर सेवा ही संकल्प नमो ग्रुप मंदसौर जिला अध्यक्ष अंकुश पालीवाल के नेतृत्व में देश के 130 करोड़ की जनता के प्रेरणा स्रोत नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अनामिका जन कल्याण सेवा समिति पर निराश्रित बच्चो के बीच जाकर केक काटकर देश के प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की
इस अवसर पर नमो ग्रुप के छात्रावास प्रभारी महेश जूनवाल प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप परमार प्रदेश मंत्री सुनील वैद्य जिला सलाहकार सुनील योगी जिला महामंत्री प्रमोद जैन जिला उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल मनोज पोरवाल जिला कोषाध्यक्ष सुभाष गुप्ता जिला मंत्री किशोर चौधरी नगर भाजपा मीडिया प्रभारी सुभाष गंगवाल अध्यक्ष कनिष्क शर्मा राजेश दवे दुर्गेश टेलर दिनेशजाट युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शुभम दुबे उदित जैन जितेंद्र बसेर आयुष मारू राहुल बींेजं मात्र शक्ति जिला अध्यक्ष अर्चना जी गुप्ता आरती जी दवे पूजा जी सेन रानी जी अग्रवाल कल्पना जी पोरवाल आदि कार्यकर्ता एवं मात्र शक्ति बहनों ने मिलकर देश के साथ नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की


