नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्य प्रदेश नीमच 09 अगस्त 2023

*************************************

 मारपीटकर जातिगत गोलियां देकर पर अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित
नीमच। विशेष लोक अभियोजक के. पी. एस. झाला द्वारा बताया कि अनुसूचित जाति अम्बालाल मेघवाल के साथ जातिगत गालियां देकर मारपीट करने के लिए विशेष न्यायाधीश महोदय एट्रोसिटी एक्ट श्री अजय कुमार टेलर द्वारा अभियुक्त निर्मल राठौड पिता रमेशचन्द्र राठौड निवासी ग्राम सावन एस.सी. एस.टी एक्ट की धारा सहित अन्य धाराओं में एक एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं कुल 4200/- रूपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया ।
घटना दिनांक 7-12-19 के लगभग दिन के 10 बजे पीडित अम्बालाल अपने परिवार के साथ खेत पर जा रहा था तो अभियुक्त निर्मल राठोड ने रास्ता रोकने के उद्देश्य से पीड़ित के साथ लातो घुसो से मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी तथा जातिगत गालियां देकर अपमानित किया। जिस पर से फरियादी द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना नीमच सिटी पर रिपोर्ट की जिस पर थाना नीमच सिटी द्वारा अपराध क्रमांक 557/2019 धारा 341,323, 506 एवं 3 (1 ) आर. 3 (1) एस 3 (2) वी-ए अनुसुचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर न्यायालय में प्रस्तुत किया बाद विचारण विशेष लोक अभियोजक एड. के पी.एस. झाला ने म.प्र शासन की ओर से पैरवी करते हुए महत्वपूर्ण अभियोजन साक्षियों के कथन करा कर घटना को प्रमाणित कराया। विशेष न्यायाधीश महोदय अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के पीठासीन अधिकारी श्री अजय कुमार टेलर द्वारा घटना प्रमाणित मानकर अभियुक्त को धारा 323, भा.द.वि. के तहत एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000/- 506 भाग 2 के तहत 6माह का सश्रम कारावास एवं 500 का अर्थ दण्ड,धारा, 3 (1) आर. अनुसूचित जाति जन जाति अधिनियम के तहत 6 माह का कारावास एवं 500/- का अर्थ दण्ड एवं 3 (2) वी- ए के तहत एक वर्ष का कारावास एवं 500/- का अर्थ दण्ड एवं 3 (1) एस. अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत 1 वर्ष का कारावास एवं 1000/- का अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया ।

====================

कलेक्‍टर श्री जैन ने की जनसुनवाई-112 लोगों की सुनी समस्‍याएं

नीमच 8 अगस्‍त 2023, कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने जनसुनवाई
करते हुए-112 आवेदको की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों
को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, सहायक कलेक्‍टर श्री सृजन वर्मा, सहित
विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में जमुनियाकला के कन्‍हैयालाल ने भूमि पर अवैध कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध
कार्यवाही करने, नीमच के ईश्‍वरलाल मेहता ने रोजगार की समस्‍या का निराकरण करवाने, बंगाली कालोनी
नीमच के भेरूलाल गाडोलिया ने रूकी हुई पेंशन चालु करवाने, नीमच सिटी के अब्‍दुल हमीद एवं रफीकाबाई
ने श्रृवण यंत्र प्रदान करने, नयागॉव के मनोहरलाल, इंदिरानगर नीमच के विजयशंकर जोशी ने स्‍वामि‍त्‍व
आधिपत्‍य की कृषि भूमि की नप्‍ती करवाने, जीरन के किशनलाल ने प्रधानमंत्री किसान व मुख्‍यमंत्री
किसान सम्‍मान निधि का लाभ दिलवाने, सुवाखेडा के विनोदकुमार नायक ने खाद्यान्‍न पर्ची दिलाने,
भाटखेडी के कारूलाल गायरी ने पंचायत सचिव व सहायक से पौधे लगाने के कार्य की मजदुरी दिलवाने,
जमुनियाकला के तारांचद ने कृषि भूमि का डायर्वसन करवाने, लासुर की सीताबाई ने बकरी पालन के लिये
गये ऋण की सब्सीडी दिलवाने एवं कुण्‍डला की मुस्‍कान डांगी ने छात्रावास मे प्रवेश दिलाने, संबंधी आवेदन
जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किया।
इसी तरह सरवानिया बोर के गोपालदास, लीलाबाई, ग्‍वालटोली के कारूलाल यादव,मोडी के मोडीराम,
अडमालिया के निलेश, बालकिशन एवं उमाकांत, रेवली देवली के मनोज नागदा,स्‍कीम नं.-9 नीमच की
सुनीताबाई, ग्‍वालदेविया के ईश्‍वरलाल, चौथमल एंव शिवलाल,नीमच सिटी के सिदिदक, सावन के लोकेश
जैन, धनेरिया रोड की नेहा, योगिता, जेतपुरा के बद्रीलाल, कुकडेश्‍वर की संगीताबाई, बोरखेडीकला के रघुनाथ
राजपूत, कुण्‍डला के लक्ष्‍मीनारायण,चंगेरा के सुरेन्‍द्रसिंह राजपूत, बरखेडा गुर्जर के बालुसिंह एवं बामनबर्डी
की कमलाबाई आदि ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर समस्‍या सुनाई।

=====================
आईटीआई नीमच में प्लेसमेंट ड्राईव

नीमच 8 अगस्‍त 2023, बेरोजगार उम्‍मीदवारों के लिए निशुल्‍क प्रशिक्षण एंव रोजगार के लिए सुजुकी मोटर
गुजरात द्वारा शासकीय आईटीआई नीमच डूंगलावदा नीमच में 10 अगस्त 2023 को प्रात: 9.30 बजे से
प्‍लेसमेन्‍ट ड्राईव आयोजित किया जा रहा है। आवेदक 10वीं 40 प्रतिशत अंको के साथ उत्‍तीर्ण, आईटीआई
पास आउट फिटर टर्नर, वेल्‍डर मीशनिष्‍ट, इलेक्‍ट्रीशियन, मोटर, डीजल ट्रेक्‍टर मैकेनिक, टूल्‍स एवं डाई
मेकर, पीपीओ सीओई(ऑटोमोबाईल्‍स)पेन्‍टर जनरल, आयु 18 से 24 वर्ष, आईटीआई पास आउट 2017 से
2023 एवं अप्रेन्टिस आईटीआई पास आउट 2022 और 2023 सुजुकी मोटर गुजरात इंसलपुर प्‍लांट गुजरात
में कुल वैकेंसी 500 है। इच्‍छुक आवेदक इन्‍टरव्‍यू के समय मूल मार्कशीट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार
कार्ड, बैंक पासबुक एंव दो फोटो आदि के साथ-साथ साक्षात्‍कार में उपस्थित हो सकते है।

====================

नीमच जिले में “मेरी माटी– मेरा देश”अभियान आज से शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में होंगे देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम

नीमच 8 अगस्‍त 2023,आजादी का अमृत महोत्सव समापन अवसर पर“मेरी माटी–मेरा देश”
अभियान देश भर में आज 9 से 30 अगस्त 2023 तक चलाया जायेगा।देश भक्ति के इस अभियान को
नीमच जिले में भी पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने मंगलवार को
अभियान के संबंध में बैठक लेकर रूपरेखा निर्धारित की गई। कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष मे“मेरी
माटी–मेरा देश”अभियान के संबंध में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, सभी
एसडीएम एवं जिलाअधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्‍टर श्री जैन ने कहा, कि सम्पूर्ण देश में“मेरी माटी–मेरा देश”अभियान 9 से 30 अगस्त
2023 तक आयोजित किया जायेगा।इस आयोजन के तहत प्रत्येक नागरिक की सहभागिता के साथ
देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।अभियान में हर नागरिक जुड़े,इसके लिये जिले में
व्यापक तैयारियां की जाएं।
कलेक्टर श्री जैन ने बताया, कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहतनीमच जिले में“मेरी
माटी–मेरा देश” अभियान में 9 से 15 अगस्त 2023 तक सुझावात्मक गतिविधियाँ आयोजित होंगीं।
इसके तहत एन. सी.सी.,एन.एस.एस.एवं नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं द्वारा साइकिल रैली,बाइक
रैली,कार रैली,नाव रैली, मैराथन, मानव श्रृंखला तथा माटी कलश यात्रा निकाली जायेंगीं।इसके साथ ही
वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत स्वदेशी प्रजाति के 75 पौधों का रोपण भी किया जायेगा। कार्यक्रम
स्थलों पर हाथ में मिट्टी लेकर पंचप्रण शपथ भी ली जायेगी। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत
तिरंगे के साथ आमजन द्वारा सेल्फी लेकर वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड किया
जायेगा। इसके साथ ही स्वाधीनता आंदोलन के दौरान रचित माटी गीतों के वीडियो का प्रसारण भी
किया जायेगा।स्वाधीनता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के अनुरूप तिरंगा फहराना, सामूहिक
ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगीत का आयोजन होगा।
कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि 16 से 30 अगस्त 2023 तक नगरपालिका नीमच में विभिन्न
आयोजन होंगे। इसके तहत बाइक रैली, साइकिल रैली, मैराथन और माटी कलश यात्राएं निकाली
जायेंगीं। स्वदेशी प्रजाति के 75 पौधों का रोपण भी होगा। विभिन्न आयोजनों के साथ-साथ माटी
कलश यात्रा 28 अगस्त 2023 को दिल्ली पहुँचेगी। 29 व 30 अगस्त को दिल्ली में विशिष्ट अतिथियों
की उपस्थिति में मुख्य समारोह आयोजित होगा। जिले में प्रभात फैरी निकाली जावेगी। बैठक में
जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद ने बताया, कि मेरी माटी– मेरा देश” अभियान के तहत जिले के
शहरी एवं ग्रामीण क्षैत्रों में नगरीय निकायों और पंचायतों में 9 से 15 अगस्‍त 2023 तक विभिनन
गतिविधियों आयोजित की जावेगी।

आज 9 अगस्‍त को प्रभात फैरियों का आयोजन

मेरी माटी– मेरा देश” अभियान के तहत आज 9 अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों,शालाओं और नीमच
शहर को छोडकर शेष सभी नगरीय निकायो में प्रात:8 बजे से स्‍कूली छात्रछात्राओं की प्रभात फैरी
निकाली जावेगी। प्रभात फैरी में देश भक्ति की गीत गाये जायेगें और गॉव वार्ड की मिटटी लेकर
पंच(प्रण)शपथ दिलाई जावेगी। राष्‍ट्रगॉन के साथ प्रभातफैरी के समापन स्‍थल पर ध्‍वजारोण किया
जावेगा।प्रत्येक गॉव में कलश यात्रा भी निकाली जावेगी।कलश यात्रा प्रत्‍येक गॉव से पंचायत
मुख्‍यालय पहुंचेगी। कलश यात्रा में आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, स्‍वसहायता समूह की सदस्‍य,
एवं ग्रामीणजन भाग लेगें। इस मौके पर चयनित अमृत वाटिका पर 75 पौधों का रोपण भी किया
जाकर, वीरों का वंदन भी होगा। नगरपालिका क्ष्‍ैात्र नीमच में मेरी माटी– मेरा देश” अभियान के
तहत 16 से 19 अगस्‍त तक गतिविधियां आयाजित की जायेगी। इन कार्यक्रमों में स्‍थानीय
जनप्रतिनधियों को भी आमंत्रित किया जावेगा।

जिले में 13 से 15 अगस्‍त तक हर घर तिरंगा अभियान

कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने इस बैठक में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हरघर तिरंगा
अभियान के तहत जिले के हर घर(लगभग 2 लाख)घरों पर तिरंगा फहराने की तैयांरियों की
विस्‍तार से समीक्षा की।उन्होने स्‍वसहायता समूहके माध्‍यम से ध्‍वज की उपलब्‍धता सुनिश्चित
करने तथा नागरिकों को तिरंगा खरीद कर,अपने अपने घरों पर लगाने के के लिए प्रेरित करने के
निर्देश भी दिए।

जिले में 12 अगस्‍त को रक्‍तदान महाअभियान

बैठक में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने जिले में आज़ादी के अमृत महोत्‍सव के तहत आयोजित
रक्‍तदान महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने सभी जिला अधिकारिेंयों को निर्देश
दिए,कि वे अपने अपने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को रक्‍तदान के लिए सहमति प्राप्त कर,
उनके नामों की सूची कलेक्‍टर कार्यालय को उपलबध कराये।

मुख्‍यमंत्री जी के कार्यक्रम की सफलता पर दी बधाई

कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने मंगलवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में 7 अगस्‍त 2023 को
मनासा में मुख्‍यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न होने पर सभी
जिला अधिकारियों एवं विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारियों आदि सभी को बधाई दी। कलेक्‍टर ने
कहा,कि टीम भावना से सभी ने अच्छा काम किया है,और इसी का परिणाम है,कि मुख्‍यमंजी का
कार्यक्रम वृहद स्‍तर पर सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न हुआ है। इसमें सभी ने तत्‍परतापूर्वक,समर्पण भाव
से कार्य किया है। उन्‍होने भविष्‍य में भी आपसी समन्‍वय से समर्पित होकर, कार्य करने की आशा
व्‍यक्‍त करते हुए, सभी को बधाई दी है।

जिले में 16 से 20 अगस्‍त तक ग्राम सभाओं का आयोजन

कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने बताया कि जिले में 16 से 20 अगस्‍त तक ग्राम सभाओं का आयोजन
किया जावेगा। इन ग्राम सभाओं में दस्‍तक अभियान, मिशन इन्‍द्रधनुष के संबंध में चर्चा की
जावेगी।
ग्राम सभाओं में शुद्ध पेयजल, नलजल योजनाओं का रख-रखाव, अमृत सरोवरों का रख-रखाव, ग्राम
गौरव दिवस पर चर्चा, वृक्षा रोपण, वर्षा के जल को रोकने के लिए के उपायो पर चर्चा की जावेगी।
कलेक्‍टर ने ग्राम सभाओं के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने और सभी विभागों के ग्राम
स्‍तरीय अमले को ग्राम सभाओं में उपस्थित होने के लिए पाबंद करने निर्देश भी दिए है।
10 तारीख को लाडली बहनाओं के खाते में राशि का अंतरण

बैठक में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने निर्देश दिए, कि मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 10
तारीख को मुख्‍यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान रीवा में आयोजित राज्‍यस्‍तरीय कार्यक्रम में लाडली
बहनों के खाते में राशि अंतरित करेगें। इस कार्यक्रम का सभी वार्डो एंव ग्रामों में सीधाप्रसारण
दिखाया जावेगा। इस कार्यक्रम के प्रसारण की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों
को दिए। बैठक में कलेक्‍टर ने आगामी 23 जून 2023 को छात्र छात्राओं को स्‍कूटी वितरण के
लिए कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की ।

====================

हरिद्धार की यात्रा के लिए आवेदन 12 अगस्‍त तक आमंत्रित

नीमच 8 अगस्‍त 2023, तीर्थदर्शन योजनान्‍तर्गत नीमच जिले से हरिद्धार की यात्रा 24 से 27 अगस्‍त
2023 तक एवं द्धितीय यात्रा जगन्‍नाथपुरी के लिए 5 से 10 सितम्‍बर 2023 तक आयोजित की गई
है। जिसमें प्रथम यात्रा हरिद्धार के लिए नीमच जिले से 175 तीर्थ दर्शन यात्रियों का लक्ष्‍य रखा गया
है, एवं द्धितीय यात्रा जगन्‍नाथपुरी के लिए 200 तीर्थ यात्रियों का लक्ष्‍य रखा गया है।
हरिद्धार यात्रा के लिए आवेदकों से यात्रा के लिए आवेदन पत्र 12 अगस्त 2023 तक लिये
जावेगें, एवं जगन्‍नाथपुरी यात्रा के लिए आवेदको से यात्रा आवेदन पत्र 24 अगस्त 2023 तक कक्ष
क्रमांक-14 तहसील कार्यालय नीमच में प्राप्त किये जावेगें। प्रत्येक दिवस में आवेदन पत्र प्रात:11 से
दोपहर 4 बजे तक प्राप्‍त किये जावेगें। इन यात्राओं के लिए इच्‍छुक आवेदक संबंधित तहसील कार्यालय
में निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन प्रस्‍तुत कर सकते है।

=====================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}