रतलाममध्यप्रदेश
राजेश बाथम रतलाम जिले के नये कलेक्टर होंगे

ताल –शिवशक्ति शर्मा
लोकसभा चुनाव से पूर्व मध्यप्रदेश में प्रशासनिक तबादलों का दौर जारी है। इसके तहत सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। रतलाम जिला कलेक्टर भास्कर लक्षकार का तबादला प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल किया गया है, उनके स्थान पर उज्जैन संभाग के अपर आयुक्त राजेश बाथम होंगे रतलाम जिले के नए कलेक्टर। वैसे कलेक्टर भास्कर लक्षकार का कार्यकाल भी सराहनीय रहा है।