26 को मंदसौर में कांग्रेस का अभियान: व्यापारियों को BJP की GST नीति की सच्चाई बताएंगे – श्री गुर्जर

26 को मंदसौर में कांग्रेस का अभियान: व्यापारियों को BJP की GST नीति की सच्चाई बताएंगे – श्री गुर्जर
मंदसौर। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी द्वारा पहले व्यपारियो के साथ लूट करने और अब जीएसटी कम करने का झुनझूना पकड़ा कर उन्हें मूर्ख बनाया जा रहा है। इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा निर्णय लिया गया है कि व्यापारी बन्धुओं के बीच जाकर भाजपा सरकार का असली चेहरा उजागर किया जाए।
इसी क्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि दिनांक 26 सितंबर 2025 को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय, गाँधी चौराहा मंदसौर से इस मुद्दे पर समस्त कांग्रेसजन व्यापारियों के बीच जाकर उन्हें सच्चाई से अवगत कराकर उनसे चर्चा करेंगे।श्री गुर्जर ने समस्त कांग्रेसजनों और गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया है कि उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर न्याय की लड़ाई में अपना योगदान प्रदान करें।