कर्नाटक के रुझानों से कांग्रेस में उत्साह,अब एमपी में भी सरकार बनाएंगे बोले कांग्रेस कार्यकर्ता
Congress excited by the trends in Karnataka

======================
राकेश धनोतिया
शामगढ़- कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों के आज शुरुआती रुझानों के बाद से ही शामगढ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है।कर्नाटक में आज कांग्रेस ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित है।
कांग्रेस की कर्नाटक में बढ़त के साथ ही कार्यकर्ता में अपार जोश एवं उत्साह देखा गया जगह-जगह टीवी स्क्रीन के सामने लोग आंखें गड़ाए बैठे हुए थे जैसे ही स्पष्ट बहुमत मिला कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों एवं मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई शामगढ़ में भी कार्यकर्ता शिव हनुमान मंदिर के सामने एकत्रित होकर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद जोरदार नारे लगाकर एवं मिठाइयां बांटकर जीत की खुशी मनाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनू भाई जयसवाल ने बताया कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल अपार उत्साह दिखाया था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनते ही अब एमपी में भी कांग्रेसी सरकार बनेगी ऐसा प्रतीत हो रहा है