भाजपा मंडल सीतामऊ शहरी केंद्र बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत कलस्टर खेलो का आयोजन हुआ
BJP Mandal Sitamau Urban Center Booth Vijay Sankalp..

===========================
सीतामऊ- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया के निर्देशानुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लालसिंह देवड़ा के नेतृत्व में सीतामऊ शहरी केंद्र क्रमांक 1,2,3 बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत कलस्टर खेलों का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत श्रीराम विद्यालय मैदान सीतामऊ पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारीगणों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के खेल खिलाड़ियों द्वारा क्रिकेट मैच, एथेलेटिक्स दौड़, कबड्डी,विभिन्न खेल प्रतियोगिता खिलाड़ियों के मध्य खेली गई, भाजपा मंडल अध्यक्ष लालसिंह देवड़ा का मार्गदर्शन प्राप्त हुवा, इस अवसर पर उपस्थित जिला योजना समिति सदस्य अनिल पांडे, सीतामऊ नप. अध्यक्ष मनोज शुक्ला,मंडल महामंत्री जितेंद्र बामनिया, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश परमार (छोटू), जनपद सभापति कन्हैयालाल राठौर, कार्यक्रम संयोजक दिलीप सिंह लोगनी, व्यवस्थाप्रमुख पुरणदास बैरागी व्यवस्थाप्रमुख अंकित पटवा,कार्यक्रम नियंत्रक विवेक सोनगरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील बड़ोदिया,खेल सयोजक प्रशांत चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद संजय चौहान, पार्षद प्रतिनिधि विजय गिरोठिया, प्रकाश लक्षकार, वरिष्ठ गोकुल पागानी, लखन त्रिवेदी,भाजपा पदाधिकारीगण,कार्यकर्ता, क्षेत्र के खेल खिलाड़ीगण नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।