नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 02 जनवरी 2025 शुक्रवार

/////////////////////////////

प्रशासन गांव की ओर अभियान – जिले में 5 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित

नीमच 01 जनवरी 2026, नीमच जिले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में सुशासन की दिशा में अभिनव पहल प्रशासन गांव की और अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक ग्राम पंचायत कलस्‍टर मुख्यालयों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाकर, हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। गुरूवार को आयोजित शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, राजस्‍व एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पांच हजार से अधिक हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान कर लाभांवित किया गया है।

विशेष राजस्‍व शिविरों में 2723 आवेदन प्राप्‍त – 551 निराकृत

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत गुरूवार को जिले में आयोजित विशेष राजस्‍व शिविरों में कुल 2723 आवेदन प्राप्‍त हुए। इनमें से 551 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 2172 आवेदन लंबित रखे जाकर, संबंधित तहसीलदार द्वारा उनका समय सीमा में निराकरण करने की कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत नामांतरण के 599, बंटवारा के 255, सीमांकन के 51, कब्‍जा विवाद के 22, रास्‍ता विवाद के 74, खसरे नक्‍क्षे में बटांकन के 235, राजस्‍व पुलिस के मध्‍यस्‍थता संबंधी 19 आवेदन प्राप्‍त हुए है। राजस्‍व रिकार्ड मे आदेश अमल के 212, बी1 वाचन उपरांत रिकार्ड सुधार के 497 आवेदन, ग्राम आबादी के प्रस्‍ताव 37, फार्मर रजिस्‍ट्री के 221, आरओआर केवायसी के 393, नक्‍क्षे में त्रुटिसुधार के 130 आवेदन प्राप्‍त हुए है। इनमें से कुल 551 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों में 1616 हितग्राही लाभांवित

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा गुरूवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित किए गये शिविरों में 1616 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। इनमें 1332 हितग्राहियों की स्‍वास्‍थ्‍य जांच, 1112 हितग्राहियों की एन.सी.डी. स्‍क्रीनिंग, 17 नवीन गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, टीकाकरण से छूटे 13 बच्‍चों का टीकाकरण, 440 बच्‍चों एवं 178 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्‍लोबिन जांच, संभावित 311 टी.बी.मरीजों की खंखार पट्टी संग्रहण एवं जाचं की गई। 28 हितग्राहियों की समग्र आईडी समस्‍या का समाधान, 23 हितग्राहियों के आयुष्‍मान कार्ड पंजीयन भी शिविर में किया गया है।

61 समग्र ईकेवायसी अपडेट, 699 आवास हितग्राहियों का सत्‍यापन

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत गुरूवार को जिले में आयोजित शिविरों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 4 स्‍थानों पर वृहद स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया। मनरेगा के 79 हितग्राहियों की ई-केवायसी अपडेट, प्रधानमंत्री आवास के 699 हितग्राहियों का चेकर सत्‍यापन, 10 आवास हितग्राहियों की समग्र सिंडिंग, 61 हितग्राहियों की समग्र आईडी समस्‍या का समाधान, पेंशन योजना के हितग्राहियों के 18 नये आवेदन प्राप्‍त कर, उनका सत्‍यापन, शौचालय निर्माण के नवीन 29 हितग्राहियों का चिंहाकन, संबल कर्मकार के 41 नये हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। अमृत सरोवर, डगवेल, खेत तालाब , मां की बगिया के एक कार्य का मस्‍टर जारी कर मजदूरी की बुकिंग की गई।

==================

सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में दिशा कमेटी की बैठक आज

नीमच 01 जनवरी 2026, लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में दिशा कमेटी की बैठक आज 2 जनवरी 2026 को प्रात: 10 बजे से कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव ने समिति के सभी सदस्‍यों और जिला अधिकारियों को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित इस बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया है।

================

जिले की आंगनवाडियों रिक्‍त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

ऑनलाइन किए जा सकेंगे आवेदन

नीमच 01 जनवरी 2026, महिला एवं बाल विकास संचालनालय से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। नीमच जिले अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 10 एवं आंगनवाड़ी सहायिका के 31 पदों हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के कुल 10 पद जिसमें से परियोजना रामपुर 01,नीमच ग्रामीण में 03,जावद में 02,मनासा में 4 तथा आंगनवाड़ी सहायिका के कुल 31 पद जिसमें से परियोजना रतनगढ़ में 04,नीमच ग्रामीण में 13,नीमच शहर में 01,जावद में 08 व मनासा में 05 पदों हेतु विज्ञप्ति जारी हुई है। आवेदन 31 दिसम्बर से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे एवं अंतिम तिथि 10 जनवरी रहेगी। 12 जनवरी तक आवेदन में सुधार हो सकेगा। आवेदन ऑनलाइन ही मान्य किए जाएंगे। अधिक जानकारी हेतु चयन पोर्टल, संबंधित परियोजना कार्यालय या जिला कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

====================

पशुपालन से मिली आर्थिक समृद्धि की राह

दुग्‍ध उत्‍पादन कर चंदाबाई प्रति माह कमा रही है 50 हजार रूपये

नीमच 01 जनवरी 2026, नीमच जिले के गांव भाटखेडी निवासी श्रीमती चन्दाबाई पाटीदार पशुपालन से प्रतिमाह पचास हजार रुपये कमा कर, परिवार की आर्थिक सहायता कर रही है। चन्दाबाई का कहना है, कि उन्‍होने आठ वर्ष पूर्व 3 गायों से पशुपालन कर कार्य प्रारम्भ किया था। आज उनके पास घर पर ही पैदा हुई बछियाओं से 10 गायें है। इनमें से 4 दूध दे रही है तथा 6 गर्भवती है। चन्दाबाई प्रतिदिन 40 लीटर दूध डेयरी पर, बेचकर 50 हजार रूपये प्रतिमाह कमा रही है।

पशुपालक श्रीमती चन्दाबाई ने अपनी पशुशाला को आधुनिक तरिके से बना रखा है, जिसमें पक्का फर्श, चारा खाने की होदियों तथा पानी के लिए ऑटोमेटिक टब लगा रखे है। इससे मानव संसाधन की बचत होती है साथ ही चारा भी खराब नहीं होता है और पशुशाला की सफाई भी जल्दी हो जाती है।

पशुपालक श्रीमती चन्दाबाई अपने पशुओं को घर का तैयार मक्का का दलि‍या, उड़द की चूरी पशु आहार एवं कपास्या खली के साथ मिनरल मिक्चर खिलाती है, जिससे पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उनकी दूध उत्पादन क्षमता भी बढ़ती हैं।

पशुपालक श्रीमती चन्दा बाई कहती है, कि वे प्रतिवर्ष गाय से बछिया प्राप्‍त करती है। बछिया के जन्म से दुधारु पशुओं की संख्या में वृद्धी हो रही है वह अपने पशुओ का सेक्स सार्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान करवाती है ताकि अधिक से अधिक मादा बछिया पैदा हो। इस तरह चंदाबाई ने पशुपालन के से आर्थिक समृद्धि प्राप्‍त कर वे अपने परिवार की समृद्धि में भी सहायता कर रही है। दुग्‍ध उत्‍पदन से उन्‍हें समृद्धि की राह मिली है।

===================

कलेक्टोरेट में सामुहिक राष्‍ट्रगॉन एवं वन्‍दे मातरम का गायन

नीमच 01 जनवरी 2026, कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में गुरूवार को सामुहिक राष्‍ट्रगॉन एवं वंदेमातरम का गायन किया गया। राष्ट्रगॉन म.प्र.गान एवं वन्‍देमातरम का गायन ए.डी.एम श्री बी.एस.कलेश तथा जिला अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ।

इस मौके पर कलेक्‍टोरेट भवन स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामुहिक रूप से राष्‍ट्रगॉन, वंदे मातरम एवं म.प्र.गॉन का गायन किया। तदपश्‍चात दिसंबर माह में शासकीय कार्यो की शुरूआत की गई। इस अवसर पर डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री चंद्रसिह धार्वे सहित कलेक्‍टोरेट, राजस्‍व, भू-अभिलेख, श्रम, सहकारिता विभाग, शिक्षा, कोषालय, जनसम्‍पर्क कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

===================

पंख अभियान नीमच के तहत दीपक को मिला डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर आर्थिक कल्‍याण योजना का लाभ

नीमच 01 जनवरी 2026, नीमच जिले में बाछड़ा समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में संचालित पंख अभियान नीमच के तहत जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को विभिन्‍न स्‍वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाया जाकर, उन्‍हे आत्‍मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है।

पंख अभियान के तहत जिले की नीमच विकासखण्‍ड के सगरग्राम निवासी युवक दीपक पिता श्‍यामलाल को म.प्र.शासन की डॉ.भीमराव अम्‍बेड़कर आर्थिक कल्‍याण योजना तहत एक लाख रूपये का ऋण प्रदान किया गया है। यह ऋण राशि बैंक आफ बड़ोदा शाखा नीमच से प्रदान की गई है। इस योजना के तहत मिली ऋण राशि से दीपक ने अपने गांव सगरग्राम में किराना दुकान स्‍थापित कर, प्रतिमाह 5 से 6 हजार रूपये की अतिरिक्‍त आमदनी प्राप्‍त कर रहा है। अब दीपक आत्‍मनिर्भर बन गया हैं।

पंख अभियान के तहत मिली मदद से दीपक स्‍वरोजगार स्‍थापित कर, घर पर ही किराना दुकान का सफलतापूर्वक संचालन कर, अपने परिवार की आजीविका चला रहा हैं। इस मदद के लिए वह मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव व जिला प्रशासन को धन्‍यवाद दे रहा हैं।

=================

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}