रतलामपिपलोदाभक्ति/ आस्था
भोले की भक्ति में सराबोर रहा जड़वासा, त्रिलोचन महादेव एवं पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य महाआरती की गई

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चद्रांवत जडवासा
भोले की भक्ति में सराबोर रहा जड़वासा, त्रिलोचन महादेव एवं पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य महाआरती की गई
ढोढर। रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील अंतर्गत गांव जडवासा में सावन के आखिरी सोमवार को भोले की भक्ति में मगन मस्त हुआ पूरा गांव पंचमुखी बालाजी मंदिर पर विराजमान त्रिलोचन महादेव मंदिर पर दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही दिन में कथा का आयोजन किया गया। इसके पश्चात शाम को 7:30 बजे आज की महाआरती फूलचंद मोडिवार की ओर से हुई। श्री नवदुर्गा महा आरती मंडल रणायरा द्वारा संघवाद डमरू ढोल और ताशों के साथ भगवान त्रिलोचन महादेव की महा आरती हुई एवं प्रसादी वितरण की गई इसके पश्चात पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर भी भोलेनाथ का श्रंगार कर महा आरती की गई एवम प्रसाद वितरण की गई। रामधन सेवा समिति की ओर से गांव में भगवान श्री कृष्ण एवं भोलेनाथ की डीजे के साथ झांकी निकाली गई।



