मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ

भाजपा प्रत्याशी श्री सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में “मैं भी मोदी परिवार का सदस्य हूं” अंतर्गत कार्यकर्ताओं समाज जनों कि बैठक का आयोजन किया

सीतामऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा सांसद प्रत्याशी श्री सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में मैं भी मोदी परिवार का सदस्य हूं अंतर्गत कार्यकर्ताओं समाज जनों कि बैठक का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर बैठक का शुभारंभ सांसद सुधीर गुप्ता विधायक हरदीप सिंह डंग भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजु चावला, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान नपं अध्यक्ष मनोज शुक्ला जिला योजना समिति सदस्य अनिल पांडे मंडल अध्यक्ष लाल सिंह देवड़ा जंप उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी जितेंद्र सिंह कोटडा माता द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि जब हम सामाजिक संदर्भ में काम करते हैं उसमें कई प्रकार के लोग होते हैं सबके अपने लक्ष्य अपेक्षा होते हैं। हम दुनिया के सबसे अमीर लोग होते थे तो फिर गरीब कैसे हुए। पहले हम स्वास्थ्य शिक्षा और आर्थिक हर क्षेत्र में मजबूत थें।1923 का जब बजट पढ़ते हैं तो भारतीय इकोनोमिक विश्व में सबसे ज्यादा थी। पहले बिना खर्चे के हमारी खेती होती थी। इस बीच मुगलों कि और कांग्रेस कि सरकारें थीं।तो कोई भी देश कुछ भी देश के साथ कुछ भी कर लेते थे।

श्री गुप्ता ने कहा कि आज देश का बजट 7 लाख करोड़ रुपए का है आज सेना मजबूत हुई है। पहले सेना के लिए जो भी सामग्री चाहिए वो दूसरे देश पर निर्भर रहते हैं पर अब तो 350 से अधिक तोप जहाज, मिशाइल आदि भारत में बनने ही नहीं विदेशों में भी बच रहे हैं। पहले हमारे गीता प्रेस गोरखपुर कि बंद होने जा रही थी मोदी जी ने आह्वान किया और आज बहुत अच्छी तरीके से चल रही है। मोदी जी के एक आह्वान पर देश एकजुट होकर साथ खड़ा हो जाता है। देश के नागरिक राष्ट्र के प्रति समर्पित हो रहें हैं। आज देश के पास खुद के बंदरगाह है। भारतीय सेना तीन जगहों से पाकिस्तान चीन और अन्य देश से एक साथ युद्ध में निपटने के लिए मजबूती के साथ खड़ी है। मोदी जी ने सेना से कहा और भारतीय सेना के जांबाज सेनिको ने पाकिस्तान के चुंगल से बेटीयों का बचा कर लाए। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से 40 करोड़ लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम किया। प्रधानमंत्री आवास योजना, देश के

श्री गुप्ता ने कहा कि अन्नपूर्णा मां कि प्रतिमा ब्रिटेन ने लाकर काशी में स्थापित किया। और आज देश में अन्नपूर्णा माता कि कृपा से अन्न योजना बेटीयों किसानों सहित कई योजना का जिक्र किया।

श्री गुप्ता ने कहा कि देश में सबसे अधिक बार 6 बार सांसद रत्न अवार्ड मिले हैं।पश्चिम बंगाल का सांसद मजुमदार पहले और दुसरे नंबर पर आपका सांसद सबसे अधिक प्रश्न करने वाले में है।

आज मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। संसदीय क्षेत्र में सभी रेलवे स्टेशन आधुनिक स्वरूप में नये बन रहें तीन मेडिकल कॉलेज, सीएम राईस स्कूल,पीएम श्री सैनिक स्कूल, पासपोर्ट कार्यालय, चंबल सिंचाई योजना, शिवराज कि ऐसी योजना बनी कि 2024 तक हर खेत घर

श्री गुप्ता ने कहा कि पहले मंदिरों के गिरने कि खबर आती थी अब देश में मंदिर बनने कि खबर आती है। देश में ऐसे कई मंदिर हैं जो मुगलों ने गिरा दिया था उनके निर्माण का कार्य मोदी सरकार कर रही है। मयुर पंख लेकर गगन से लेकर पाताल तक मोदी जी ने पंख लगा दिए हैं।अब चारों ओर देश का झंडा बुलंद हो रहा है। श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने सनातन धर्म का अपमान किया है यही नहीं कांग्रेस कि बैठक में भी हिंदू धर्म का अपमान हो रहा है जिसका उदाहरण मनासा से भाई उमराव सिंह गुर्जर ने कांग्रेस को त्याग दिया। श्री गुप्ता ने कहा कि देश में सनातन धर्म अपनी संस्कृति कि और बढ़ रहा है। देश पर्यटन के क्षेत्र में हो या आर्थिक क्षेत्र में हर क्षेत्र में स्वावलंबी बन रहा है।

श्री गुप्ता ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति ऊर्जावान होने पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संसदीय क्षेत्र का कार्यकर्ता देश नेतृत्व में मोदी के नेतृत्व में भरोसा करते हुए इस बार 6 लाख से अधिक से भाजपा को विजय दिलाकर एक बार फिर मोदी सरकार को मजबुती से लाने का इंतजार कर रहे हैं।

बैठक को पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने संबोधित करते हुए कहा कि नीचे से उपर तक कमल के फुल कि सरकार है तो विकास भी डबल तीबल इंजन कि सरकार कर रही है। जो कभी नहीं हुए वो कार्य हुए। यहां गुंडा राज खत्म हुआ है। मध्यप्रदेश में विकास हुए सबको मालूम है। चंबल सिंचाई योजना 23.76 अरब रुपए से बन रही है। भगवान राम भव्य राम मंदिर में विराजमान हुए हैं। महाकाल लोक सड़के हर क्षेत्र में विकास हुआ है। और विकास कि यह श्रृंखला आगे बढ़े इस हेतु पहले जीत 54 हजार से विधानसभा में जीत हुई है और अब 75 हजार के से सीतामऊ नगर से विधानसभा में जीत हासिल करवाने का लक्ष्य का संकल्प लेते हैं। बैठक को जितेंद्र सिंह कोटडा माता ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री जितेंद्र बामनिया आभार मंडल अध्यक्ष लाल सिंह देवड़ा ने व्यक्त किया।

मंडल अध्यक्ष रोहित सोनी के नेतृत्व किया भव्य स्वागत 

बैठक के पश्चात युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद उम्मीदवार सुधीर गुप्ता फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सोनी काका अशोक जैन विवेकानंद, चिकित्सा प्रकोष्ठ लोकसभा प्रभारी डॉ राजमल सेठिया, मोहन सिंह भंसाली,नपं उपाध्यक्ष सुमित रावत,राजेश गिरोठिया सुरेश दसेड़ा, महाविद्यालय समिति अध्यक्ष अंकित पटवा मुकेश कारा डॉ गोवर्धन लाल दानगढ़, प्रशांत चतुर्वेदी रोहित गुप्ता सुरेश गुप्ता, नीलेश जैन सोनु विजय गिरोठिया, राजेंद्र राठौड़ नवीन द्विवेदी दिपक राठौर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित सोनी विवेक सोनगरा सहित भाजपा विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मातृशक्ति तथा विभिन्न समाजों के समाजसेवी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}
17:27