मध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 14 सितंबर 2025 रविवार

///////////////////////////////

दशहरे मेले में स्टाल हेतु निःशुल्क जगह उपलब्ध, स्थान सीमित

5 अक्टूबर को होगा 21 फिट रावण के पुतले का दहन
स्वयंगधारी होंगे आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित 
इंदिरा नगर में दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरो पर
नीमच।  इंदिरा नगर में रावण दहन की नई परंपरा का शुभारंभ 5 अक्टूबर को होगा। जो अनवरत चले ऐसे प्रयास मॉर्निंग क्लब द्वारा किए गए है। इस वर्ष से क्षेत्र में दशहरा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।  5 अक्टूबर आयोजित होने वाले रावण के पुतले दहन रावण दहन कार्यक्रम को लेकर आज शनिवार की प्रातः मॉर्निंग क्लब के सदस्यों विजयसिंह चौहान, जयप्रकाश दलवी, ओम दीवान, मुकेश पोरवाल, शौकीन पामेचा, निलेश जोशी, मनीष चांदना, जुगल कंडारा, जीवनलाल सिंघवा आदि के द्वारा मां शीतलामाताजी मंदिर खेल मैदान परिसर पर सफाई एवं समतल कार्य के साथ ही गाजर घास को उखाड़ने का कार्य प्रारंभ करवाया एवं पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही परिसर में खाने पीने की वस्तुओं के लिए, पार्किंग व मेले की जगह सुनिश्चित की। समिति के सदस्यों ने बताया कि जो भी संस्थान या दुकानदार यहां अपना स्टाल लगाना चाहते है वे समिति के सदस्यों से संपर्क कर अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते है। उन सभी को निःशुल्क रूप से जगह आवंटित की जाएगी। जगह सीमित है इसीलिए जो भी पहले आकर समिति के सदस्यों से संपर्क करेगा उनको जगह आवंटित हो जाएगी। इंदिरा नगर में पहली बार हो रहे रावण दहन कार्यक्रम को लेकर बड़ा ही उत्साह व जोश देखा जा रहा है। सभी को कार्यक्रम का इंतजार है।

===============

आप भी हैं शामिल, एक अकेला जवाबदार नहीं – किशोर जेवरिया

नीमच को जिला बने सत्ताईस वर्ष हो गये याने इतना समय कि एक बच्चा या बच्ची पैदा होकर जवान हो जाए और शादी के बाद मां बाप बन जाए। 1998 में नीमच जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे। नीमच से नंदकिशोर पटेल, जावद से घनश्याम पाटीदार और मनासा से नरेन्द्र नाहटा। इनमें से नंदकिशोर पटेल को छोड घनश्याम पाटीदार और नरेन्द्र नाहटा प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री रहे हैं। 2003 से केवल मनासा के 2008 के चुनाव में तब कांग्रेस विधायक के रूप में विजेन्द्रसिंह मालाहेडा चुनाव जीते थे बाकी समय सभी जगह भाजपा के विधायक रहे हैं। 1998 से 2003 तक कांग्रेस के विधायकों ने जिला चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय के अनुसार सुविधाएं दिलाने में कोई योगदान देकर चार चांद लगाए हों, मुझे तो याद नहीं। 2003 के बाद भाजपा के विधायक और भाजपा की सरकार रही तब से भी कहने को जिला बन गया है। तब से भी जिला चिकित्सालय में कोई बडा परिवर्तन आया हो, ऐसा बिलकुल नहीं हुआ। अलबत्ता जो नए भवन बने हैं, एक ट्रामा सेन्टर और एक क्रिटिकल केयर यूनिट, बाकी अस्पताल वही पुराना है। ये भवन भले ही ट्रामा सेन्टर और क्रिटिकल केयर यूनिट के नाम से बने हैं, परन्तु इन दोनों कामों के लिए इनका कभी उपयोग नहीं हुआ। कारण यहां हमेशा से डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की कमी रही है, जिसे लाने में हमारे जिले के तीनों विधानसभा के विधायक नाकाम रहे हैं। इसका कारण यह जिला चिकित्सालय हमेशा रेफरल हॉस्पिटल बना रहा।
केवल भवन बनाना या मशीनें लाना ही पर्याप्त नहीं है, इलाज के लिए डॉक्टर, नर्स, कम्पाउण्ड, टेक्निशियन से लगाकर सफाईकर्मी तक का स्टाफ चाहिए होता है। मध्यप्रदेश सरकार का यह बहाना कि डॉक्टर या अन्य स्टाफ नहीं आते, झूठ है। पडोस के राज्य राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ है। छोटे बडे निजी चिकित्सालयों में स्टाफ तो है, मरीजों के लिए रोज विज्ञापन देने पड रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार को ही डॉक्टर क्यों नही ंमिल रहे हैं। कुछ तो कमी होगी, वो कमी दूर करो तो मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी डॉक्टरों की भरमार हो जाएगी।
जिला चिकित्सालय जिले की तीनों विधानसभाओं का है इसलिए तीनों विधायकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे यहां सर्वसुविधायुक्त जिला चिकित्सालय बनाने का प्रयास करते, परन्तु तीनों अपने अपने क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को लाने की नाकामयाब कोशिश करते रहे। मनासा के विधायक अस्पताल का नया भवन बनाने में सफल रहे, परन्तु डॉक्टर की कमी यहां भी है। उसका हाल भी जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेन्टर और क्रिटिकल केयर यूनिट जैसा ही है। मनासा के विधायक तो अस्पताल का नाम अपने पिता के नाम पर नहीं रखवा पाए, उन्हें तो नाम का लगा हुआ बोर्ड भी हटाना पडा।
अगर तीनों विधायक मिलकर संयुक्त प्रयास करते तो जिला चिकित्सालय के सौ साल पुराने भवन की जगह चार मंजिला सर्वसुविधायुक्त जिला चिकित्सालय बनवा सकते थे, पर ये अपनी ढपली-अपना ही राग बजाते रहे।
अब आते हैं नीमच में बने मेडिकल कॉलेज पर। यह कॉलेज कैसे बना यह सर्वविदित है। इसे दोहराने की जरूरत नहीं। नीमच में बने मेडिकल कॉलेज का नाम जावद के विधायक अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरेन्द्रकुमार सकलेचा के नाम पर रखवा सकते हैं। अभी हाल में मेरा मेडिकल कॉलेज जाने का काम पडा, वहां जितने कमरे नहीं हैं, उससे ज्यादा जगह स्व.वीरेन्द्रकुमार सकलेचा का नाम लिखा है। जब आप इतना कर सकते हैं तो क्यों नहीं आपने वहां पर्याप्त स्टाफ के लिए प्रयास किए। पूर्व स्वीकृत मेडिकल की सौ सीटों को 150 करवाने की घोषणा को क्यों नहीं क्रियान्वित करवा पाए। मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के अस्पताल के लिए आपने क्या प्रयास किए ? नर्सिंग कॉलेज के लिए आपने कितनी बार पत्र लिखे, कितनी बार मुख्यमंत्री से इसके लिए मिले ? वित्तमंत्री को कितनी बार इसके लिए बजट स्वीकृत करने का अनुरोध किया ? आाप जब मंत्री थे, तो जब जावद आते थे, तो अखबार में यह जरूर छपता था कि आज मंत्री सकलेचा जावद में, परन्तु यह कभी नहीं पढा कि केबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा के अथक प्रयासों से नीमच जिले के जिला चिकित्सालय या मेडिकल कॉलेज को यह सुविधा मिली। नीमच जिला चिकित्सालय की सुविधाओं के लिए नीमच और मनासा के विधायक तो जवाबदार हैं ही आप उनसे भी ज़्यादा जवाबदार है, क्योंकि आप तो मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे है।

================

इनरव्हील डायमंड की पहल “मेरी किताब पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया” प्रकल्प सम्पन्न
नीमच। इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा गोद लिए गए शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में मण्डल स्तर पर प्राप्त परियोजना “मेरी किताब – पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया” के अंतर्गत छात्राओं को 500 से अधिक रजिस्टर का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुस्तकों का अध्ययन जीवन में सबसे बड़ा निवेश है। किताबें ही बच्चों को नई दिशा और बेहतर व्यक्तित्व प्रदान करती हैं। इसी सोच के साथ यह परियोजना चलाई गई है।
विद्यालय की प्राचार्य व स्टॉफ ने भी उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब द्वारा छात्राओं को इतने रजिस्टर प्राप्त कराने से छात्राओं की अध्ययन में और अधिक रुचि बढ़ेगी तथा परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी। यह महत्वपूर्ण प्रकल्प क्लब की एडिटर श्रीमती शिवांगी जैन के सहयोग से संपन्न हुआ। क्लब ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में क्लब सचिव पायल गुर्जर कोषाध्यक्ष दिव्या जैन आई.पी.पी.पूजा खण्डेलवाल उपाध्यक्ष रिंकी तापड़िया,पलक खण्डेलवाल ,दीपिका खण्डेलवाल,रिंकू प्रजापति,प्रियंका नागदा,जयंती एनिया सहित बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याएं  उपस्थित रहीं।

=========

इंदिरा नगर में दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरो पर

स्टाल हेतु निःशुल्क जगह उपलब्ध करवायेगी, स्थान सीमित है
5 अक्टूबर को होगा 21 फिट रावण के पुतले का दहन
नीमच।  इंदिरा नगर में रावण दहन की नई परंपरा का शुभारंभ 5 अक्टूबर को होगा। जो अनवरत चले ऐसे प्रयास मॉर्निंग क्लब द्वारा किए गए है। इस वर्ष से क्षेत्र में दशहरा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।  5 अक्टूबर आयोजित होने वाले रावण के पुतले दहन रावण दहन कार्यक्रम को लेकर आज शनिवार की प्रातः मॉर्निंग क्लब के सदस्यों के द्वारा मां शीतलामाताजी मंदिर खेल मैदान परिसर पर सफाई एवं समतल कार्य के साथ ही गाजर घास को उखाड़ने का कार्य प्रारंभ करवाया एवं पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खाने पीने की वस्तुओं के लिए, पार्किंग व मेले की जगह सुनिश्चित की। समिति के सदस्यों ने बताया कि जो भी संस्थान या दुकानदार यहां अपना स्टाल लगाना चाहते है वे समिति के सदस्यों से संपर्क कर अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते है। उन सभी को निःशुल्क रूप से जगह आवंटित की जाएगी। जगह सीमित है इसीलिए जो भी पहले आकर समिति के सदस्यों से संपर्क करेगा उनको जगह आवंटित हो जाएगी। इंदिरा नगर में पहली बार हो रहे रावण दहन कार्यक्रम को लेकर बड़ा ही उत्साह व जोश देखा जा रहा है। सभी को कार्यक्रम का इंतजार है।

=============

71 किलो अफीम की तस्करी करने वाले दो तस्करों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास एवं दो-दो लाख रूपयों का अर्थदण्ड

नीमच। श्रीमान् जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जिला-नीमच द्वारा 71 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम की अंतरराज्यीय तस्करी करने वाले दो आरोपीगण (1) धर्मेन्द्र पिता वीरम गुर्जर, उम्र-30 वर्ष, निवासी-भगवानपुरा, ग्राम-डिकेन, थाना-रतनगढ़, जिला-नीमच एवं (2) भारत पिता रामनारायण गुर्जर, उम्र-43 वर्ष, निवासी-ग्राम देथल, थाना-कुकड़ेश्वर, जिला-नीमच को धारा 8/18(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 14-14 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 200000-200000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी ए.डी.पी.ओ. रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27.05.2017 को पुलिस थाना नीमच सिटी में पदस्थ एस.आई. के. के. वसुनिया को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रेलर में चालक धर्मेन्द्र एवं उसके साथ भारत व गोपाल सोया डीओसी के सफेद कट्टों के बीच में अवैध मादक पदार्थ अफीम छिपाकर भाटखेड़ा तरफ बायपास से होते हुवे पंजाब की तरफ तस्करों देने के लिये ले जा रहें हैं। मुखबीर सूचना विश्वसनीय होने से उनके द्वारा फोर्स के साथ मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान फोरलेन पर पँहुचकर नाकेबंदी की गई। कुछ समय पश्चात् मुखबीर द्वारा बताया गया ट्रेलर आता हुवा दिखाई दिया, जिसको फोर्स की सहायता से रोका, जिसमें उक्त तीनो व्यक्ति बैठे हुवे थे। ट्रेलर की तलाशी लिये जाने पर उसमें डीओसी के सफेद कट्टों के बीच में दो प्लास्टीक की पोलीथीन में कुल 71 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम छिपाकर रखी हुई थी, जिसको वाहन सहित जप्त कर व तीनो आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में अन्य शेष आवश्यक विवेचना उपरांत अभियोग-पत्र माननीय विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान आरोपी गोपाल के फरार हो जाने से उसके संबंध में निर्णय पारित नहीं किया गया हैं।

विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अंतरराज्यीय अफीम तस्करी किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी लोक अभियोजक श्री चंचल बाहेती द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}