विकासगरोठमंदसौर जिला

विधायक श्री धाकड़ ने भेसोदा में किया 111.49 लाख के विकास कार्यो का भूमिपुजन

========================

गरोठ। नगर परिषद भेसोदा में 111.49 लाख की लागत से नगर के विभिन्न वार्डो में सी. सी. रोड व नाला निर्माण कार्य होगा। विधायक देवीलाल धाकड़ ने उक्त विकास कार्यो का भूमिपुजन किया। नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद एवं भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में समारोह का आयोजन हुआ। विधायक धाकड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने कहा भाजपा सरकार में निरंतर विकास की श्रृंखला जारी हैं। भेंसोदा नगर विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी विकास कार्यो की प्रमुखता से स्वीकृति दिलाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नानालाल जी अटोलिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मुकेश काला, जिला मंत्री श्री अजय तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव, भेसोदा मण्डल अध्यक्ष श्री सौदानसिंह गुर्जर, नगर परिषद भेसोदा अध्यक्ष श्रीमती गायत्री अजय पौराणिक, उपाध्यक्ष श्री अर्जुन शर्मा, भेसोदा मण्डल महामंत्री श्री प्रहलाद सिंह हाड़ा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री हरीश विश्वकर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, नगर परिषद पार्षदगण, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}