दलौदामंदसौर जिलाराजनीति

दलोदा ब्लॉक का कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

*******************

दलोदा।

राजकुमार जैन

शनिवार को बालाजी रिसोर्ट में दलोदा ब्लॉक का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।  कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर माह₹1500 माता को बहनों को मिलेगा, ₹500में गैस सिलेंडर मिलेगा, 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, आदिवासियों के लिए तेंदूपत्ता तोड़ने पर ₹4000 मिलेंगे ।

इसके साथ ही जैन ने कहा कि यह चुनाव मध्य प्रदेश के युवाओं का भविष्य तय करेगा। मध्य प्रदेश की तस्वीर सामने रख सोच समझ कर मत के अधिकारों का उपयोग करें।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया आज प्रदेश की भविष्य को बचाने की लडाई हैं और जिसमें सभी लोग एकजुट हो रहें हैं।

पूर्व विधायक नव कृष्णा पाटिल ने कहा कि भाजपा शासन के 18 साल के दौरान 250 से ज्यादा बड़े घोटाले भी गिनाए है वित्तीय घोटाले की सूची में व्यापम भर्ती और प्रवेश घोटाला सबसे ऊपर है।

कार्यकर्ता सम्मेलन को महेंद्र सिंह गुर्जर, दीपक गुर्जर, दलोदा ब्लॉक अध्यक्ष बसंतीलाल कुमावत, डॉक्टर अजीत जैन और जिला पदाधिकारी दलोदा ब्लॉक अधिकारी यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी महिला मोर्चा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली

दलोदा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में आसपास से आए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिसमें जितेंद्र राठौर ,कैलाश मीणा ,नंदलाल मीणा ,बलराम कुमावत, महिपाल सिंह, मनोहर सिंह, निखिल पाटीदार, सम्राट राठौर रामसिंह धर्मेंद्र सिंह सूर्यवर्धन सिंह दयाल सिंह सुरेश जितेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह दिलीप सिंह डॉक्टर संजय सिंह धारासिंह प्रकाश भंवरलाल मांगीलाल पारस गोविंदराम प्रकाश राजेंद्र सिंह अंबाराम ईश्वरलाल मदन सिंह जुझार लाल शैतान सिंह हर्षवर्धन सिंह दशरथ सिंह विक्रम सिंह भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इनका स्वागत कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन पूर्व विधायक नव कृष्णा पाटिल पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश रातडिया महेंद्र सिंह गुर्जर दीपक गुर्जर शाहिद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}