मंदसौरमध्यप्रदेश
जिले के 24 आयुष केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 5000 रोगियों ने परामर्श उपचार लाभ लिया



मंदसौर।आयुष संचालनालय भोपाल के आदेशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला आयुष विभाग मन्दसौर द्वारा जिले के 24 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर HWC) स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धावस्था (जरावस्था) शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 5000 रोगियों को उपचार परामर्श दिया गया।जिला आयुष अधिकारी डॉ कमलेश धनोतिया द्वारा बताया गया कि शिविर में उपस्थित हुए वृद्धजनों के रोगो का उपचार कर स्वास्थ्य संबंधित काउंसिलिंग एवम निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया । साथ ही योगा आसन, स्वस्थ दिनचर्या, मौसमी बिमारियों, आहार विहार और विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई।पूरे जिले में आयोजित इन शिविरो में लगभग 5000 रोगियों को उपचार परामर्श दिया गया।जिसमें 1259 पुरूष तथा 1133 महिला कुल 2392 वृद्धजन लाभार्थीयों ने लाभ प्राप्त किया।


