कॅरियर मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

कॅरियर मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
शामगढ़। आज अखिल भारतीय सौंधिया राजपूत महासभा गरोठ ने राजपूत समाज के छात्रों के कॅरियर मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस वर्ष समारोह का आयोजन श्री गायत्री शक्तिपीठ शामगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को कॅरियर मार्गदर्शन प्रदान के लिए मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अशोक बैरागी ‘एबी’ सहायक प्राध्यापक (हिन्दी विभाग) शासकीय महाविद्यालय गरोठ, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माॅं सरस्वती और मॉं गायत्री के सम्मुख दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात कुमकुम तिलक से अतिथियों का स्वागत किया गया।
कॅरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में विषय चयन और कॅरियर पर गोवर्धन सिंह जी तंवर ने युवाओं को मार्गदर्शन दिया। दुसरे चरण विशेष अतिथि डॉ. अशोक बैरागी ‘एबी’ ने छात्रों की कॅरियर काउंसलिंग की। यह चरण विशेष और सबसे महत्वपूर्ण रहा जिसमें डॉ. अशोक बैरागी ‘एबी’ ने कॅरियर का चयन किस आधार पर करें, कॅरियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी, लक्ष्य निर्धारण कर उसे कैसे प्राप्त करें, करियर में आने वाली समस्याएं और समाधान आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की और अंत में विद्यार्थियों द्वारा पुछे गए प्रश्नों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। कम समय में विशेष अतिथि ने छात्रों का सम्पूर्ण मार्गदर्शन किया। तीसरे चरण में थाना प्रभारी शामगढ़ धर्मेंद्र जी शिवहरे द्वारा छात्रों को रक्षा सेवा में चयन के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का समापन माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन भगवान सिंह सिसौदिया जिला महासचिव ने किया। कार्यक्रम में मोहनलाल जी जोशी जिला समन्वयक गायत्री परिवार, दरबार सिंह पंवार प्रदेश प्रवक्ता, बनेसिंह पड़िहार प्रदेश सह संगठन मंत्री, नेपाल सिंह तोमर, गोवर्धन सिंह तंवर वरिष्ठ जिला अध्यक्ष, श्याम सिंह चौहान युवा जिला अध्यक्ष, प्रहलाद सिंह जी जिला उपाध्यक्ष, तूफान सिंह चौहान जिला संगठन मंत्री, राम सिंह जी सरपंच सगोरिया, गोविंद सिंह जी परिहार पत्रकार, होकम सिंह जी, अखिल भारतीय सौंधिया राजपूत महासभा गरोठ के सम्मानित सदस्यगण, समाज के गणमान्य नागरिक एवं आसपास के गांव से आए छात्र उपस्थित रहे।