रतलामतालराजनीति

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र आलोट का होली मिलन कार्यक्रम ग्राम मनुनिया में आयोजित किया गया

 

 

मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप रहे मौजूद

किशनगढ़ ताल

ठाकुर शंभू सिंह तंवर

–भारतीय जनता पार्टी द्वारा आलोट विधानसभा क्षेत्र 223 का होली मिलन कार्यक्रम ग्राम मनुनिया में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, नागदा खाचरोद विधायक डॉक्टर तेज बहादुरपुर, क्षेत्रीय विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय, लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सांसद अनिल फिरोजिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सहित अन्य पदाधिकारी भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधि उक्त होली मिलन कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, मंच से पूर्व सांसद अनिल फिरोजियान ने कहां की अयोध्या में आयोजित श्री राम मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस द्वारा ठुकराए गए निमंत्रण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, जय जय श्री राम के नारों के साथ, अबकी बार 400 पार के नारे लगाए, कहा राम हमारा अभिमान है, और अब तो कांग्रेसी भी जय श्री राम बोलने लगे हैं,होली मिलन कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने फूलों से होली खेली, पूर्व जनपद सदस्य नीलम सोलंकी ने कई कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}
03:36