सुवासरा में बच्चा चोर गैंग सक्रिय, महिला ने जाकर विरोध किया तो बच्चों को छोड़कर भाग निकले

सुवासरा में बच्चा चोर गैंग सक्रिय, महिला ने जाकर विरोध किया तो बच्चों को छोड़कर भाग निकले
सुवासरा। नगर के मुस्लिम मोहल्ला, शिशु मन्दिर रोड़ पर मिसचीफ पार्लर विद्यालय की बालिका तक्षिका, इजरा स्कूल बस से उतरकर अपने घर पैदल जा रही थी कि उसे एक महिला और पुरुष ने रोककर चाकलेट देते हुए उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की तभी मोहल्ले की एक महिला ने जाकर विरोध किया तो बच्चों को छोड़कर मस्जिद रोड की और भाग निकलेके अनुसार सुवासरा निवासी दीपक पथरोड पिता राजेंद्र पथरोड पुलिस थाना सुवासरा में आवेदन दिया जिसमें कहा गया कि आज 18 फरवरी 2026 को 3.30 बजे के समय मेरी पुत्री तक्षिका पथरोड एवं इजरा पिता भूरा निवासी सुवासरा मिसचिफ पार्लर स्कुल सुवासरा की बस से उतर कर वापस घर आते समय रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति महिला एवं पुरुष द्वारा चाकलेट देकर एवं बच्चो को बहला फुसलाकर अपहरण करना चाहते थे। मौके पर इजरा की दादी घर की तरफ से आ रही थी तो उन्होंने देखा कि उनकी पोती और मेरी पुत्री दोनों को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे है।
जब पास जाकर विरोध किया तो दोनों आरोपी बच्चो को छोड़कर मस्जिद की तरफ भाग निकलने तथा अज्ञात व्यक्ति महिला एवं पुरुष के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उचित कार्यवाही की जाने की मांग कि गई। वही पुलिस द्वारा मामले कि जांच कि जा रही है।



