गरोठमंदसौर जिला

नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया के नेतृत्व में गरोठ में सफाई व्यवस्था को नई दिशा

सीएमओ गिरीश शर्मा की टीम के साथ हुआ व्यापक निरीक्षण

-सतीश शर्मा

गरोठ। नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया के कुशल नेतृत्व में गरोठ शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नई मेट व्यवस्था लागू किए जाने के बाद शुक्रवार प्रातः 7 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस निरीक्षण में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा ने अपनी जोशीली कार्यशैली और युवा ऊर्जा के साथ पूरी टीम का नेतृत्व करते हुए जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ इंजीनियर राहुल गंनावा, आशीष दायमा, दरोगा रामपाल सहित तीनों जोन के मेट भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सब्जी मंडी, जादौन कॉलोनी, निलेश्वरी कॉलोनी, मारुति कॉलोनी एवं दुर्गा माता कॉलोनी में साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया, और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया ने एक सच्चे नगर सेवक के रूप में शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उनके नेतृत्व में नगर परिषद न केवल योजनाओं को लागू कर रही है, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

वहीं सीएमओ गिरीश शर्मा की सक्रियता और टीम भावना के चलते सफाई व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के इस अभियान में प्रशासन पूरी तत्परता के साथ जुटा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}