
युवाओं को पार्टी से जोड़ना, संगठन को मजबूती प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता—।
(सतीश शर्मा)
गरोठ –कांग्रेस संगठन में बदलाव के तहत ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े युवा महेश पाटीदार बोलिया को ब्लाक कांग्रेस कमेटी गरोठ का अध्यक्ष बनाया गया है।
महेश पाटीदार बोलिया जो कि बीकाम स्नातक डिग्री धारी हैं। आपके पिताजी कारूलाल पाटीदार रिटायर मैनेजर एसबीआई बोलिया, के संस्कार और परम्पराओं का पुरा लाभ प्राप्त हुआ,
40 वर्षीय युवा शक्ति से लबरेज महेश पाटीदार पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन जैन कि जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद के साथ वर्तमान जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर कि टिम में भी जिला उपाध्यक्ष कि भूमिका में नजर आएं ।
महेश पाटीदार कांग्रेस पार्टी में लम्बे समय से सक्रिय होकर धरना प्रदर्शन आंदोलन में राष्ट्रीय स्तर तक भागीदारी निभा चुके हैं।
मीडिया से मुखातिब होते हुए महेश पाटीदार बोलिया ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुझे जो ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दि है,उसका मैं बखूबी निर्वहन करूंगा।
पार्टी में युवाओं को जोड़ा जाएगा, कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया जायेगा।महिलाओं के विकास उत्थान की दिशा में कार्य किए जायेंगे।सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर एक जाजम पर विचार विमर्श किया जायेगा।कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान दिया जायेगा।गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष कि भूमिका का निर्वहन किया जायेगा।
इसी के साथ महेश पाटीदार बोलिया के ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त होते हि आमजनों और कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट एवं संवाद का सिलसिला दृष्टि शुरू हो गया है।इसी के मद्देनजर प्रसिद्ध आरोग्य धाम मां दूधाखेड़ी माताजी के दर्शन कर अपने नयी राजनीतिक पारी कि शुरुआत करते हुए मां दूधाखेड़ी माताजी , और बाबुल्दा में आमजनों , कार्यकर्ताओं से भेंटकर संवाद किया गया।



