मंदसौर जिलागरोठ

पूर्व मंत्री श्री सोजतिया कि माताजी धैर्यप्रभा देवी धायजी का निधन


25 अक्टूबर को 10 बजे सांकेत नगर इंदौर से निकलेगी अंतिम यात्रा 

गरोठ/ भानपुरा। भानपुरा नप के पूर्व अध्यक्ष एवं ख्यात चिकित्सक स्व. रावतमल सोजतिया की धर्मपत्नी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष कुमार सोजतिया की 92 वर्षीय माताजी धैर्यप्रभा देवी सोजतिया (धायजी) का 23अक्टुबर को निधन हो गया। पिछले दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था माता श्री का इंदौर के सीएचएल अपोलो हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

तीन दिन पूर्व ही श्री सोजतिया ने धायजी को जन्म दिवस मनाया –

पूज्य धाईजी (माताजी) के आज जन्मदिन पर उनके चरणो मे प्रणाम। आप हमेशा स्वस्थ रहें प्रसन्न रहे। आपका हाथ पूरे सोजतिया परिवार के सिर पर हमेशा बना रहे, हम सब ईश्वर से यही कामना करते है। इसकी सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की गई। धैर्यप्रभा देवी सोजतिया (धायजी) का जन्म 20 अक्टुबर 1930 को हुआ था।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1805750609759181&id=100009727779545

धायजी ने पिछले साल ही कोविड जैसी घातक बीमारी को मात देकर स्वस्थ होकर घर पहुंची थी। कोविड की पहली लहर में जब लॉक डाउन लगा तो उस समय गरोठ भानपुरा के कस्बों में लोगों को भोजन सामग्री स्व. श्रीमती सोजतिया ने अपने पारिवारिक ट्रस्ट के जरिए राहत सामग्री घर- घर तक पहुंचाने का कार्य पूर्व मंत्री श्री सुभाष सोजतिया के माध्यम से भोजन सामग्री व पैकेट पंचायतों तक सतत पहुंचाए गए थे। वहीं भानपुरा सिविल अस्पताल से मंदसौर जिला अस्पताल तक रोगियों रैफर करने के लिए अपनी ओर से एंबुलेंस भी भेंट की थी।

धैर्यप्रभा देवी के पति स्व. रावतमल सोजतिया जब राजनीति में थे और चिकित्सकीय पेशे में थे तो क्षेत्र कि जनता में धायजी के नाम से विख्यात माताजी धैर्यप्रभा देवी ने घर-परिवार की जिम्मेदारी के साथ परिवार को शिक्षित व संस्कारित करने पर विशेष ध्यान रखा।

पूर्व मंत्री सोजतिया ने देर शाम निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी, उन्होंने लिखा परमपूज्य माता जी धायजी हमारे बीच नही रहे! ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणो मे स्थान दें! ॐ शांति। सादर चरण नमन ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1808884596112449&id=100009727779545

धायजी के निधन की सूचना मिलते ही गरोठ भानपुरा समेत मंदसौर जिलें में शोक की लहर छा गई भाजपा कांग्रेस नेताओं सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा माता जी धैर्यप्रभा देवी सोजतिया (धायजी) को दी जा रही श्रद्धांजलि।

अंतिम यात्रा –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}