भव्यता के साथ निकलेगी नगर की धराणी मां महिषासुर मर्दिनी का नगर भ्रमण

भक्त मंडल के तत्वाधान में भव्य 20 वी पालकी चुनर कलश यात्रा आज
शामगढ़। नगर एव क्षेत्र की आराध्य देवी जगत जननी राजराजेश्वरी मां महिषासुर मर्दिनी देवी का भव्य नगर भ्रमण अश्विनी शुक्ल पक्ष शारदीय नवरात्रि पर्व नवरात्रि एकम 22 सितम्बर सोमवार एकम को भव्य पालकी चुनर कलश यात्रा के साथ नगर की धराणी मां महिषासुर मर्दनी ढोल ताशे आतिशबाजी आकर्षक झाकियों अखाड़ों के साथ नगर भ्रमण पर निकलकर भक्तो के हाल चाल जानने निकलेगी।
मां महिषासुर भक्त मंडल ने बताया की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अश्विन शुक्ल शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर नवरात्रि एकम को दोपहर 1:30 बजे माताजी का पूजा अर्चना के साथ माताजी मंदिर से यात्रा प्रारंभ होकर राजपुत मोहल्ला , खाती मोहल्ला डिंपल चौराहा से होकर शिव हनुमान मंदिर मेन रोड थाना चौराहा होते हुवे पुनः माताजी मंदिर पहुंचेगी जहा यात्रा के समापन के साथ महाआरती पश्चात महाप्रशादी वितरण होगी।
*क्षेत्र की सुख समृद्धि को लेकर 551 मीटर हीरो से जड़ित चुनर मातारानी को अर्पित की जाती है।भस्म रमैया ग्रुप पूरी यात्रा मैं आकर्षण का केंद्र होते है जो महाकाल की नगरी उज्जैन से आकर अपनी प्रस्तुति देते है ।
*9 देवियों सहित मातारानी की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र होती है पूरी यात्रा मैं माताजी के रूप मैं माताजी के मुख्य पुजारी बगदीराम नाथ जी प्रथम घोड़े पर सवार होकर यात्रा मैं पालकी के आगे आगे चलते है ।साथ ही 9 देवियों के रूप मैं 9 कन्या घोड़ों पर सवार होकर नवदुर्गा के रूप मैं घोड़ों पर सवार होकर चलती है जो आकर्षण का केंद्र होती है ।इसके साथ ही राधा कृष्ण की झाकियां भी आकर्षण का केंद्र होती है ।क्षेत्र से हजारों की संख्या मैं भक्तजन माताजी की अगवानी करते है ।
दुर्गा वाहिनी की बहने भी निरन्तर 1 माह से आत्म रक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है बहनों की प्रस्तुति भव्यत्र के दौरान प्रस्तुति दी जाती है। जो आकर्षण का केंद्र होती है ।वही अखाड़े भी अपने हैरत करतब दिखाते है।
सामाजिक समरसता का उदाहरण बनी यात्रा
एकम को निकलने वाली मां महिषासुर मर्दिनी के नगर भ्रमण भव्य पालकी चुनर कलश यात्रा मैं सभी समाज प्रमुख विशेष रूप से परम्परागत पोषक कुर्ते पजामे में साफा बांधकर माताजी की अगवानी करते हुवे चलते है वहीं पूरे नगर सहित सभी सामाजिक संस्था धार्मिक संस्था और प्रत्येक समाज यात्रा मैं सहभागिता कर भव्यता से माताजी की यात्रा का स्वागत करते है।मां महिषासुर मर्दिनी भक्त मंडल सदस्यों ने इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की।


