मंदसौर जिलासीतामऊ

ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर बिसनिया में मेधावी छात्र-छात्राओं को किए पुरस्कार वितरण 

ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर बिसनिया में मेधावी छात्र-छात्राओं को किए पुरस्कार वितरण 

 

छोटे छोटे बच्चो द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन कर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

संस्कार दर्शन  राहुल रत्नावत

ग्राम भारतीय सरस्वती शिशु मंदिर बिसनिया में आजादी का गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।  जिसमें प्रातः 8 बजे से विद्यालय प्रांगण से हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता की जय घोष के साथ ढोल नगाड़े की साथ नगर में विभिन्न मार्गो में होते हुए रैली निकाली गई इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण पर तिरंगा ध्वज फहराया उसके पश्चात मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई वह विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया व कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसमें समस्त भैया बहनों के द्वारा राष्ट्रीय गीत देशभक्ति गीत कविता आदि संस्कृत रंगमंच आयोजन पर अपनी प्रस्तुति दी और साथ ही विद्यालय स्तर से जिला तहसील प्रांत विभाग पर खेलकूद की प्रतियोगिता मे भैया बहनों ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को मंच के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहन स्वरुप पुरुस्कार देकर सम्मानित किया उनको शुभकामनाएं प्रेषित कर मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय परिवार की दीदी निधी सेठिया एवं धनपाल सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच राजू दांगी ग्राम भारतीय समिति संयोजक भारत सिंह राठौर सदस्य रघुवीर सिंह  बैरागी जगन्नाथ लोहार महेश कामरिया पत्रकार राहुल रत्नावत सहित समाज के कहीं जनप्रतिनिधि समाज बंधु विध्यालय परिवार के आचार्य दीदी व सभी भैया बहिन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}