औरंगाबादडाॅक्टर /हाॅस्पिटलप्रेरणा/बधाईयांबिहारसमाजसेवी व संस्थाएंसम्मानसहायता

रक्तदान जन सेवा समिति के अध्यक्ष राहुल राज के जन्मदिन पर 125 रक्त वीरों ने किया रक्तदान।

रक्तदान जन सेवा समिति के अध्यक्ष राहुल राज के जन्मदिन पर 125 रक्त वीरों ने किया रक्तदान।

 

 

 

 

बिहार औरंगाबाद से धर्मेन्द्र गुप्ता 

 

 

सोमवार को भारतीय रेड क्रॉस सभागार में रक्तदान जन सेवा समिति के अध्यक्ष राहुल राज के जन्मदिन पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपना रक्तदान करते हुए रक्त वीरों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया।
इस शिविर में 125 रक्त वीरों ने रक्तदान किया।
वैसे मैं इस शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन रवि भूषण श्रीवास्तव , डीपीएम अनवर आलम, जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी सह लोजपा (रा) प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा, आईपीएस नवीन राणा, रेड क्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, उपाध्यक्ष मो एहसान, रक्तदान जन सेवा समिति के अध्यक्ष राहुल राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

बताते चलें कि रक्तदान जन सेवा समिति के अध्यक्ष राहुल राज को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा तीन बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

 

 

रक्तदान कर हम एक अंजान व्यक्ति से खून का रिश्ता स्थापित हो जाता है:– डॉ प्रकाश चंद्रा 

डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि हमें राहुल राज जैसे युवाओं से सीख लेनी चाहिए कि कोई भी उपलक्ष्य हो उसे मनाने में समाज हित होना चाहिए। इस युवा ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज को एक अच्छा संदेश दिया है। युवाओं को चाहिए कि वे रक्त को लड़ाई झगड़े में न बहाकर रक्तदान करें, ताकि किसी भी जरूरत मंद की जान बचाई जा सके।

जब किसी अपने का जीवन खतरे में हो तब रक्त की महत्ता समझ में आती है। आज हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक होगा। रक्त के लिए कभी किसी का जीवन समाप्त न हो इस बात की जिम्मेदारी हम सब पर है। कहा कि सभी लोगों को जागरूक करें और समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए।
कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति रक्तदान कर किसी जरूरतमंद लोगों की जान बचा सकता है और जाने अनजाने व्यक्ति से खून का रिश्ता बन जाता है। आपके रक्त की एक यूनिट से तीन मरीजों की जान बच सकती है। तो मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करिए। कहा कि किसी भी स्वस्थ व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त शरीर में फिर से 24 घंटे में बन जाता है। इससे शरीर पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

युवाओं से आह्वान किया कि वो बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें। रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं हो सकता। रक्तदान कर हम एक अंजान व्यक्ति से खून का रिश्ता स्थापित हो जाता है।

 

 

रेड क्रॉस के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने कहा यह संस्था समाज हित में काम कर रही हैं, जितनी तारीफ की जाए कम है।

 

इस मौके पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि रक्तदान महादान कहलाता है क्योंकि हमारा रक्त मुसीबत में किसी के काम आता है और हम एक अनजान से खून का रिश्ता बना लेते हैं।

ने कहा की शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से अपने जन्मदिन पर इस तरह रक्तदान शिविर लगाने का आग्रह किया है।
थैलेसिमिया पीड़ित मरीज-बच्चों को ब्लड की नियमित आवश्यकता एवं इलाज के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी होने से रक्त का अभाव न हो

संस्था के अध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि वर्तमान में दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कई बच्चे गंभीर एनिमिया के पाए गए। इन बच्चों को उनके ग्रुप का ब्लड नहीं मिलने से परेशानी होती है। वहीं कई लोगों की मौत रक्त की व्यवस्था नहीं होने से हो जाती है। रक्तदान महादान है। इसलिए सभी लोगों को अपने जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खून की कमी न होने देना है। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया । राहुल राज ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुनिल कुमार, आदर्श कुमार उर्फ गुड्डू , शिखर वर्मा, ऋतिक कुमार, राज , भोला कुमार ,कुंदन कुमार, सागर कुमार , हिमांशु सिंह, मो नौशाद, सूरज कुमार एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}