भानपुरा

एसबीआई की सीएसआर पहल के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण

एसबीआई की सीएसआर पहल के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण

मन्दसौर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) क्षेत्रीय कार्यालय, मन्दसौर द्वारा नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना, उनकी नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज एवं उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य श्री प्रवीण दवे विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसबीआई की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री दीपेन्द्र रघुवंशी, मुख्य प्रबंधक श्री शिखर बाफना, श्री राजेश व्यास एवं श्री महेन्द्र जोशी तथा प्रबंधक (एचआर) श्री हिरेंद्र राणावत कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर चयनित छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। अतिथियों द्वारा छात्राओं की शिक्षा के प्रति लगन की सराहना की गई तथा उन्हें आगे भी पूरे मनोयोग से अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री दीपेन्द्र रघुवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि नववर्ष के अवसर पर यह पहल छात्राओं के लिए नई शुरुआत और नए अवसरों का प्रतीक है तथा एसबीआई समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा में बाधक दूरी और संसाधनों की कमी को दूर कर छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। अंत में सभी छात्राओं के उज्ज्वल, सशक्त एवं सफल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}