
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमहला में 136 छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिलें, खिले चेहरे
चौमहला /झालावाड़
रिपोर्टर रमेश मोदी
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमहला में सोमवार को कक्षा 9वीं की 136 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
साइकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशासक प्रतिनिधि अशोक भंडारी, जगदीश भावसार, आदित्य कटारिया एवं वासुदेव विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि कोई भी छात्रा शिक्षा से वंचित न रहे। नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना से छात्राएं आत्मनिर्भर बनेंगी, समय की बचत होगी तथा विद्यालय में उनकी उपस्थिति में भी सुधार आएगा। उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए परिश्रम और लगन से अध्ययन करने की प्रेरणा दी।
पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश भावसार ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना छात्राओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलमणि शर्मा ने अतिथियों को विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संजय राठौर, सचिन कटारिया, संतोष सोनी, अशोक पोरवाल, बंशीलाल शर्मा, सीताराम वर्मा, निलेश कोठारी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।



