अनुमति नहीं दिए जाने पर मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने जिला मुख्यालयों पर दिया धरना-शरद शुक्ला

====================
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
मध्यप्रदेश तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ जिला शाखा रतलाम के अध्यक्ष श्री शरद शुक्ला ने हमारे प्रतिनिधि को जानकारी दी गई कि मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना भोपाल में आयोजित किया जाना था, किंतु प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी जाने के कारण प्रदेश के कर्मचारी जगत में आक्रोश व्याप्त हुआ।
संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाना प्रस्तावित किया। जिसके तहत रतलाम जिला मुख्यालय पर गुलाब चक्कर पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चा के संरक्षक दीपक सुराना, जिला अध्यक्ष शरदशुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मचारी अपनी जायज मांगों के निराकरण हेतु संभावित अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए एकजुट रहे।
धरना प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार ,अरुण शर्मा, मेहरबान सिंह , हेमंत सोनी,, जुल्फिकार अली, मुनिन्द दुबे, चरण सिंह चौधरी, गोपाल बोरिया, ललित पांचाल, राजेश स्वर्णकार, सुरेश जोशी, हेमंत राय , राकेश बोरिया,रमेश पांचाल, जोयस गणावा,भावना पुरोहित, संजय जैन, सुनील वर्मा राजीव,लवानिया, राकेश मुनिया, रजनीश कांत चौहान, संजय जगथापी, दशरथ लाल खेर, हंसमुख काठी, कृष्णकांत टांक,धीरज कुमार परमार, विजय सुगंधी, कालूराम बाघेला, अशोक परमार, दिनेश गुजराती, हीरालाल जैतपुरी, गौरव बारिया, जमीर अली, शोएब खान, पप्पू सिंह देवड़ा, आदि उपस्थित थे।