अपराधइंदौरमध्यप्रदेश

इंदौर में पंकज बन गरबा कर रहा आसीम पकड़ाया

 

देवास से चार दोस्तो के साथ आया था

फोन में मिली अश्लील और ब्लैकमेलिंग वाली चैट

निपानिया में एक गरबा पंडाल में मंगलवार रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जाता है कि वर्ग विशेष का युवक पंकज बनकर यहां घुसा था। शक होने पर जब उसे पकड़ा तो उसने अपना नाम आसीम बताया। बाद में वह माफी मांगने लगा। देर रात उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार लसूड़िया इलाके के निपानिया में चल रहे टीजीएल गरबे में रात को बजरंगी पहुंचे थे। यहां एक लड़के को पंडाल से पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पंकज बताया। जब उससे आईडी मांगी तो आनाकानी करने लगा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जब उसे पीटा, तो वह देवास का आसीम नागौरी निकला। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। पकड़ाने पर पंकज उर्फ आसीम से पूछा कि वह यहां क्यों आया है, तो उसने बताया कि देवास से चार दोस्त उसे लेकर आए थे। बजरंगियों के आने पर वह भाग गए।

मोबाइल में मिली अश्लील चैट

पंकज उर्फ आसीम नागौरी के पास मिले मोबाइल से अश्लील चैट मिली है। जिसमें वह कई लड़कियों से अश्लील बातें कर रहा है। उसमें कुछ लड़कियों को वह वीडियो वायरल करने की बात करते हुए ब्लैकमेल भी कर रहा है। पुलिस ने इस मामले को लेकर भी जांच शुरू की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}