
औरंगाबाद में कल से न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में होगा गिरावट
बिहार औरंगाबाद से धर्मेंद्र गुप्ता
औरंगाबाद जिले में 16 जनवरी से शीतलहर के साथ साथ कुछ स्थानों पर कोहरा का प्रकोप जारी रहेगा साथ ही कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहेगा एवं ठण्डी हवाएं बहने की भी सम्भावना है।
मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पाँच दिनों तक
दिनाँक 16, 17, 18, 19, और 20 जनवरी 2023 को अधिकतम तापमान 20, 18, 17.5, 17, & 17.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 6, 5, 4.5, 5 & 6.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
यह जानकारी डॉ अनूप चौबे कृषि मौसम वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र सिरिस औरंगाबाद ने दिया है।