भानपुरामंदसौर जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत चंबल घाट पर किया श्रम दान

गांधीसागर- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 05 जून से 16 जून तक प्राकृतिक जल स्रोतों की सफ़ाई हेतु आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत गांधीसागर में चंबल नदी के घाट पर गांधीसागर अभयारण्य वन विभाग ,ग्राम पंचायत गांधीसागर एवं ग्रामीणों के सहयोग से सफ़ाई अभियान चलाया गया!

– ⁠मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन की मंशा अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से वर्षा ऋतु के पूर्व प्राकृतिक जल स्रोतों की सफ़ाई, जल स्रोतों के आस पास एकत्रित कचरे को साफ़ करना , जल स्रोतों के कैचमेंट क्षेत्र की सफ़ाई तथा जल स्रोतों के गहरीकरण के कार्य वन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत एवं जन सहयोग से किए जा रहे है! ताकि जन मानस को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया जा सके !

– ⁠अभियान के अन्तर्गत 5 जून को विश्वपर्यावरण दिवस पर योग एवं पौधारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के लिए आम जन को जागरूक किया गया था , उसी कड़ी में पश्चिमी मध्यप्रदेश तथा राजस्थान की जीवनदायिनी चम्बल नदी को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से सफ़ाई अभियान चलाया गया ! जिसमे वन विभाग गांधीसगर अभयारण्य के वन स्टाफ़ एवम् सुरक्षा श्रमिकों तथा ग्राम पंचायत गांधीसागर के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हुए श्रम दान किया !

– ⁠सफ़ाई अभियान के उपरांत चंबल घाट के आस पास के क्षेत्र में रहवासियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वन मंडल अधिकारी मंदसौर श्री संजय रायखेरे , अधीक्षक गांधीसागर श्री राजेश मंडावलिया एवं सरपंच श्री मनीष परिहार ने समस्त रहवासियो को प्रति माह पूर्णिमा के दिन चंबल घाट क्षेत्र में सफ़ाई की शपथ दिलाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}