कांग्रेस 60 साल में गरीबी नही हटा पाई ,अब कह रहे कि कांग्रेस आई तो गरीबी हटा देंगे- मुख्यमत्री डा यादव

मुख्यमंत्री ने भानपुरा व शामगढ नगर में सभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी गुप्ता को विजय बनाने कि कि अपील

मंदसौर। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को भाजपा सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में भानपुरा व शामगढ़ में सभा को संबोधित किया।इस दौरान मंच पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने लाडले नेता का भव्य स्वागत किया।सभा को सबोधित करते हुए मुख्यमत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि क्षेत्र को सुधीर गुप्ता के रूप में सबसे बेहतर सांसद मिला है। पूरे देश में बेहतर कार्यप्रणाली और विकास के रूप में पहचाने जाते है। अपने क्षेत्र के विकास को लेकर सदैव गंभीर रहते है। दिल्ली में हर दिन क्षेत्र की चिंता करने वाले सांसद गुप्ता को इस बार ऐतिहासिक रिकार्ड मतों से जीत दिलानी है। यहां के क्षेत्रवासियों को जनसंघ के जमाने से भाजपा को सदैव आर्शीवाद मिलता रहा है। तो वही भाजपा सरकार भी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही रखती है और आगे भी ना ही रखेगी। उन्होने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस झुठ बोलने की दुकान है। राहुल गांधी बोलते गरीबी हटा देगे। इतने सालों से कांग्रेस की सरकार चलाई तब गरीबी नहीं हटाई। पूरे परिवार ने सरकार चलाई तब गरीबी नहीं हटाई। मन मोहन सिह की सरकार में सोनिया गांधी ने पीछे से सरकार चलायी, राजीव गाधी, इंदिरा गाधी, पडित जवाहरलाल नेहरू ने सरकारे चलायी लेकिन गरीबी दूर नहीं कर पाए और अब यह कहते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो एक झटके में गरीबी दूर कर देगे। सीएम ने कहा कि काग्रेसी राम मंदिर निर्माण में भी रोडा बनकर सामने आए थे। जब सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 1000 साल पहले तोडे गए सोमनाथ मंदिर को बनवाया तब भी जवाहर लाल नेहरू ने इसका विरोध किया था। तत्कालीन मंत्रिमंडल को कार्यक्रम में नहीं जाने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर अपनी सरकार बनाई। इसलिए अब कांग्रेस को सभी ने नकार दिया है। जो काग्रेस 60 साल में गरीबों का भला नहीं कर पाई उन्हें अब गरीबी की चिंता सता रही है। यह 70 साल से नहीं सुधरे तो अब क्या सुधरेगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनो में देश में कई तरह के परिवर्तन होंगे। मोदीजी ने भारत का नाम पूरी दुनिया में चमकाया है । आज देश की अर्थ व्यवस्था का डका पूरी दुनिया में बज रहा है। मोदीजी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे ये मध्यप्रदेश की जनता की गारंटी है। इस दौरान उन्होंने मंच से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन व पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
15 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
शामगढ़ नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा में कांग्रेस के वार्ड नंबर 9 के पूर्व पार्षद निलेश संघवी मोहन लाल मीणा बिंटू झांब सजल यादव सहित 15 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल जिन्हें भाजपा के पदाधिकारी द्वारा दुपट्टा पहनाकर पार्टी ज्वाइन करवाई ।



