विकासगरोठमंदसौर जिला

विधायक चंदरसिंह सिसौदिया द्वारा आई टी सी लेब का शुभारंभ किया गया

 

गरोठ–,मध्यप्रदेश शासन द्वारा सूचना की प्रौद्योगिकी के उपयुक्त उपकरणों का उपयोग करने के प्रभावित तरीके से संप्रेषित कैसे किया जाता है, इसके लिए छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाना है। इस हेतु चयनित शालाओं में आईसीटी लैब स्वीकृत की गई।

इसी तारतम्य में शासकीय हाईस्कूल कोटड़ाखुर्द मैं आईसीटी लैब स्वीकृत हुई, जिसमें 6 कंप्यूटर सेट एक प्रिंटर 65 इंच LED व आवश्यक फर्नीचर प्राप्त हुए, जिसका उद्घाटन गरोठ भानपुरा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चंदरसिंह जी सिसोदिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत खरखेड़ा सरपंच नारायण सिंह सिसोदिया

भगवान सिंह चौहान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बालकृष्ण रतनावत संकुल प्राचार्य महोदय सुभाष जैन, संस्था प्रमुख बाबूलाल जैन, वरिष्ठ शिक्षक कन्हैयालाल वर्मा, मुकेश प्रजापत, दिनेश धनोतिया, बाबूलाल जैन भाजपा नेता यशवंत जैन, प्रधानाध्यापक तथा समस्त शिक्षक साथी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विधायक द्वारा पांच छात्राओं से कंप्यूटर चलवा कर उन्हें प्रेरित किया गया। तथा सभी छात्र-छात्राओं को इसके लाभ के बारे में बताया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  द्वारा वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। आभार मांगूसिंह पवार द्वारा माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}