क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 14 फ़रवरी 2024 बुधवार का राशिफल

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 14 फ़रवरी 2024 बुधवार का राशिफल
-ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840,8085381720
==========
मेष राशि:-
मानसिक सकारात्मकता की आवश्यकता है।शरीर में आलस्य मानसिक व शारीरिक पीड़ा बनी रहेगी। जीवनसाथी से अनबन की स्थिति बन सकती है।
वृषभ राशि:-
सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मबल मजबूत रखे इससे आप अपने कर्म क्षेत्र में विजय प्राप्त करेंगे,माता के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखे,
मिथुन राशि:-
सोच सकारात्मक रखे, सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
कर्क राशि:-
खर्च में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट जैसे चर्म रोग पेट दर्द की इत्यादि संभावना है,व्यापारी वर्ग के लिए समय प्रतिकूल है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि:-
धार्मिक व सामाजिक कर्म में अग्रसर होने के योग बनेंगेबेशक मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा,साथ हि मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी
कन्या राशि:-
अस्थाई रोग जो पूर्व समय से लगे हुए हैं खत्म होंगे,कार्य क्षेत्र में सहकर्मीयो और पारिवारिक जीवन में वार्तालाप करते समय सोच समझकर बोले।
तुला राशि:-
विशेष मनोकामना पूर्ति के योग बन रहे है। अस्थाई रोगों से मुक्ति मिलेगी।मानसिक संताप को दूर करने के लिए धर्म कर्म में भी मन लगाए।
वृश्चिक राशि:-
लोगों से संपर्क होगा,जिन से भविष्य में आपको फायदा हो सकता है| मातृ स्नेह प्राप्त होगा।घरेलू संबंधो मे शब्दों पर विशेष नियंत्रण रखें।
धनु राशि:-
आप के स्रोत बने रहेंगे। शरीर के निचले भाग में दर्द जैसी शिकायत हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।
मकर राशि:-
व्यापारी वर्ग के लिये समय सामान्य है।भाग्य आपका साथ देगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएगी,कोई नया कार्य प्रारंभ हो सकता है।
कुंभ राशि:-
पारिवारिक जीवन मे कलह की स्थिति से बचें। शब्दों पर नियंत्रण रखें सोच सकारात्मक रखें।आय के स्रोतों में कमी आ सकती है।
मीन राशि:-
बुरे सपनों से मन में डर बना रहेगा।निश्चय ही धनागम के योग बनेंगे।आज का दिन शुभ हैं फिर भी खर्च पर नियंत्रण रखें।