ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 09 दिसम्बर 2023 शनिवार का राशिफल

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 09 दिसम्बर 2023 शनिवार का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर

7024667840,8085381720

———

मेष राशि:- आज का दिन बेहतर रहेगा। आज कुछ नया काम करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में नई खुशियां आयेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा होगा।

वृषभ राशि:- कुछ लम्बित कार्यों का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फलस्वरूप आप नये कार्यों का शुभारम्भ कर सकते है। स्वास्थ्य एवं खानपान का विशेष ध्यान रखे।

मिथुन राशि:– व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लायेगी। सोच- समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे।दिन शुभ हैं।

कर्क राशि:- धार्मिक कार्य में मन लगेगा मानसिक अशांति दूर होगी। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करें।दिन सामान्य हैं।

सिंह राशि:– आज आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिश्रम से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। कोई नया कदम उठाने में घरवालों की सलाह जरूर लें।

कन्या राशि:- आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको उनका शत-प्रतिशत सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में भी प्रगाढ़ता होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, लेकिन अतिभावुकता  से बचना उचित होगा।

तुला राशि:- आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार में आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन मानसिक प्रसन्नता एवं परिवार का साथ बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ आपका समय सुखद रहेगा।

वृश्चिक राशि: -आज आप व्यर्थ के क्रोध से बचें। • बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। धैर्यशीलता का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां रहेंगी। मानसिक शांति बनाए रखें। ईश्वर पर विश्वास रखें।

धनु राशि:- आज आप अपने मन को शांत रखे। परिवार मे से वैचारिक मतभेद खत्म सकता है। अत्यधिक खर्च से मन उद्विग्न रहेगा, दिन शुभ रहेगा।

मकर राशि:- आज आपके आय के नये स्त्रोत बढ़ेंगे। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।खुशहाली बनी रहेगी।

कुंभ राशि:- आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. अकारण किसी चिंता के कारण मन परेशान हो सकता है, आप अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें, दिन मनोरंजन मे व्यतीत होगा।

मीन राशिः- लेन-देन और बचत के मामलों में आज आपको गंभीर रहना होगा. आपके लिए दिन अच्छा है. भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देकर ही कोई फैसला लेवे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}