बिहारपर्यावरण

बिहार  में जल्‍दी ही चार डिग्री तक गिरेगा तापमान

बिहार  में जल्‍दी ही चार डिग्री तक गिरेगा तापमान

 

पटना :– बिहार

 

पटना सहित बिहार के सभी जिलों में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। 10-12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा बह रही है। इसके प्रभाव से लोगों को सुबह और शाम में ठंड अनुभव हो रही है। दिन का तापमान स्थिर है, रात में पारे में गिरावट हो रही है।

पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, तीन से चार दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री और गिरावट की संभावना है। पहाड़ी इलाकों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर दिखेगा, यहां से आने वाली ठंडी हवा प्रदेश में प्रवेश करने के साथ ठंड में वृद्धि करेगी। 11 जिलों के तापमान में गिरावट

राजधानी समेत प्रदेश के 11 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, 11 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को गया का तापमान सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इस तरह गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

पटना का न्‍यूनतम तापमान 14 के करीब
वहीं, राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी की मानें तो पूरे महीने तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान पटना 13.8 गया 10.2 भागलपुर 14.3 मुजफ्फरपुर 15.9 औरंगाबाद 12.6 नवादा 11.9 रोहतास 12.5 समस्तीपुर 12.4 खगड़िया 14.5 सारण 15.6 जमुई 13.2 शेखपुरा 12.6 बेगूसराय 13.1 कटिहार 14.6 पूर्णिया 13.8 सुपौल 15.8 सहरसा 12.5 (न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)इन जिलों के पारे में गिरावट व वृद्धि

प्रदेश के सिवान, सीतामढ़ी, सुपौल, सहरसा, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, भागलपुर, बांका, कटिहार एवं पूर्णिया जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। राजधानी समेत प्रदेश के गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, सारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया जिले के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}