
भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यसमिति बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में ठाकुरबाड़ी सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
बिहार औरंगाबाद से धर्मेंद्र गुप्ता
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद सुशील कुमार सिंह,विधान पार्षद दिलीप सिंह एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री अमृता भूषण शामिल हुए। कार्यक्रम का शुरुआत वन्दे मातरम एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा ने किया इस बैठक में मुख्य रुप से 30 मई से 30 जून तक आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से संबंधित विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। सांसद सुशील कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता को पूरी लगन और समर्पण के साथ पार्टी हित के लिए कार्य करना है पार्टी ने जो कार्य दिया उसे पूरी ईमानदारी पूर्वक करना है इस बैठक में 30 मई से 30 जून तक जो विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है।प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को हम सभी कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर जाकर लोगों को बताना है और जितनी भी योजनाएँ चलाए जा रहे है इसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए प्रदेश मंत्री अमृता भूषण ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से जीत दर्ज करना है पूरे लोकसभा में वरिष्ठ लोगों से मुलाकात करना और चर्चा करना है और व्यापक जनसंपर्क करना है एवं प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करना है।विधान पार्षद दिलीप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने का आग्रह किया।जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में पूरी लगन से कार्य करते हुए सभी बूथ जिताने का कार्य करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण रूप से भाजपा का सरकार बनाएंगे।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने आगामी प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा और कहा कि यह कार्यक्रम सभी बूथों पर भव्य तरीके से किया जाएगा.
इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह,पुरषोतम सिंह,सुनील शर्मा,लोकसभा विस्तारक विकास राय,पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय,लोकसभा संयोजक अनिल शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह,सिद्धनाथ मिश्रा,दीनानाथ विश्वकर्मा,वैभव विशाल टैगोर,सारिका शेखर,जुलेखा खातुन,जिला महामंत्री अधिवक्ता मुकेश सिंह,संजय गुप्ता,जिलामंत्री संगीता प्रसाद,विजेन्द्र चन्द्रवंशी,जिला कोषाध्यक्ष आलोक सिंह,जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी,सुनील शर्मा,दीपक सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,आदित्य श्रीवास्तव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह,गुड़िया सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष विनय सिंह,नगर अध्यक्ष कौशल सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह वसु,जिला परिषद उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वर बैठा एवं जिला पदाधिकारी,मोर्चा अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।